Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Nipah Virus In Kerala: केरल राज्य में निपाह वायरस का आतंक एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखायी दे रहा है। राज्य के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से थोड़ी राहत मिलती दिखायी दे रही थी। लेकिन, निपाह का आतंक कुछ कम होने के तकरीबन महीनेभर बाद ही एक बार फिर से चिंता बढ़़ गयी है। केरल राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज की तरफ से जारी एक बयान में बुधवार को कहा गया कि कोझिकोड जिले से सटे हुए वायनाड जिले में चमगादड़ों से निपाह वायरस फैलने की पुष्टि हुई है।
वीना जॉर्ज ने बताया कि आईसीएमआर ( ICMR) द्वारा चमगादड़ों पर किए गए टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ये नमूने वायनाड जिले के सुल्तान बाथेरी और मनथावाडी इलाकों से इकट्ठा किए गए थे। इन सभी सैम्पल्स की लैब में जांच की गयी और अब पाया गया है कि, इन सैम्पल्स में निपाह वायरस मौजूद था।
उन्होंने कहा कि, " अब यह जरूरी हो जाता है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स सतर्क रहें और मरीजों की जांच और टेस्टिंग में कोई कसर ना छोड़ी जाए या लापरवाही ना बरती जाए। सावधान और सतर्क रहना समय की मांग है।"
बता दें कि, सितंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में कोझिकोड में स्वास्थ्य अधिकारियों ने दो ऐसे लोगों की मौत की पुष्टि की थी जिनमें निपाह वायरस के संदिग्ध लक्षण देखे गए थे। इन दोनों मरीजों की मृत्यु के बाद क्षेत्र में निपाह वायरस फैलनेकी आशंका भी जतायी गयी थी।
समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक कोझिकोड में निपाह से कुल दो लोगों की मौत हो चुकी है और छह पॉजिटिव केस देखने को मिले हैं। वहीं, अब तक लगभग 1000 से अधिक सैम्पल्स टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं।