Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

केरल में मृतक युवक में हुई निपाह वायरस की पुष्टि, सम्पर्क में आए थे कुल 151 लोग

निपाह वायरस से मृत्यु की पुष्टि होने के बाद मलप्पुरम में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

केरल में मृतक युवक में हुई निपाह वायरस की पुष्टि, सम्पर्क में आए थे कुल 151 लोग

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 16, 2024 7:53 PM IST

Nipah Virus Death In Kerala:  केरल में निपाह वायरस से जिस 23 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई थी उसके सम्पर्क में अन्य 151 लोगों के होने की बात कही जा रही है। बता दें कि,  पुणे स्थित नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट (NIV) की तरफ से कहा गया है कि, केरल के मलप्पुरम जिले के 23 वर्षीय युवक  सैम्पल की जांच में उसके निपाह वायरस पॉजिटिव (Nipah Virus Positive) होने की पुष्टि हुई है। इस बीच केरल राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि, मृतक युवक के सैम्पल में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

बता दें कि 23 वर्षीय मृतक एक छात्र था, जो बेंगलुरु में पढ़ता था और केरल के वंडूर के नादुवथ के पास चेम्बरम नामक स्थान का निवासी था। उसकी मृत्यु पेरिंथलमन्ना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में हुई थी।

3 लोगों में दिखे संक्रमण के लक्षण

डिपार्टमेंट ने रविवार को मृतक युवक के सीधे संपर्क में आए कुल 151 लोगों के नामों की सूची भी जारी की। डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया कि, "संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आए 3 लोगों में वायरस के लक्षण (Symptoms Of Nipah Virus Infection) दिखायी दिए हैं।

Also Read

More News

इस युवक के सैम्पल्स की शुरूआती जांच कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में की गयी थी और प्राइमरी लैब टेस्ट में मृतक को निपाह वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद सैम्पल्स को जांच के लिए पुणे स्थित वायरोलॉजी लैब में भेज दिया गया था। इन सैम्पल में व्यक्ति के निपाह से पॉजिटिव होने की पुष्टि की गयी। रिपोर्ट आने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए आगे की कार्रवाई करने की योजना बनायी है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मलप्पुरम में अलर्ट जारी, मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

निपाह वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब तिरुवली पंचायत में हेल्थ अलर्ट जारी कर दिया गया है। यहां लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य (Wearing mask is mandatory) कर दिया गया है।