सामने आया कोरोना वायरस का एक और नया लक्षण, सोते समय शरीर में दिखता है ये बदलाव

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,935 मामले सामने आए हैं। वहीं, वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का एक और नया लक्षण खोज निकाला है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : July 19, 2022 9:27 AM IST

New symptom of coronavirus: कोरोना वायरस का प्रकोप कभी तेज तो कभी धीमे, पर दुनियाभर में जारी है। अमेरिका में जहां लगभग 6 मिलियन बच्चे कोरोना के शिकार हो गय हैं वहीं, भारत में पिछले 24 घंटे में 16,935 नए मामले सामने आए हैं। चीन में भी 776 मामले सामने आए हैं और कुछ जगहों पर फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं अब वैज्ञानिकों ने कोरोना के एक नए लक्षण का पता लगाया है। इसमें व्यक्ति को सोने के समय पसीना (night sweats) आने लगता है। कुछ वैज्ञानिकों ने एक नए लक्षण की रिपोर्ट देखना शुरू कर दिया है जिसके बार में लोगों ने शिकायत कि कोरोना के कारण हमें रात में ज्यादा पसीना आता है।

बता दें कि वर्तमान में दुनिया भर में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। ये कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट के सबवेरिएंट BA.5 के कारण हुआ है, जिसे कभी-कभी ओमिक्रॉन संस्करण के "सिबलिंग" के रूप में जाना जाता है। BA.4 के साथ, ये दो उपप्रकार अब वायरस के फैलने का प्रमुख कारण बन गया है। सीडीसी के अनुसार, अमेरिका में, BA.5 वर्तमान में लगभग 65 प्रतिशत कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार है और यह यूके सहित दुनिया में कहीं और इसी तरह की तस्वीर है।

लोगों में दिख रहे हैं कोरोना के लॉग टर्म इफेक्ट

बता दें कि कोरोना के लॉग टर्म इफेक्ट (long symptoms of covid) देखने को मिल रहा है। कुछ शोधकर्ता यह भी मानते हैं कि हर किसी में कोरोना के छिपे हुए लक्षण हो सकते हैं, जिन्हें कुछ लोगों ने नजरअंदाज किया हो या कुछ लोगों ने उसकी शिकायत की हो। ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन के बायोकैमिस्ट्री के प्रोफेसर ल्यूक ओनील ने आयरिश रेडियो स्टेशन न्यूज़टॉक को बताया, "बीए.5 से एक अतिरिक्त लक्षण मैंने आज सुबह देखा, वह है रात का पसीना।"

बदलते लक्षणों का कारण म्यूटेशन हो सकता है

कोरोना के बदलते लक्षणोंका कारण म्यूटेशन हो सकता है। फेसर ओनील बताते हैं कि, आंशिक रूप से वायरस में आनुवंशिक परिवर्तन के कारण लोगों में अलग-अलग लक्षण नजर आ सकते हैं। साथ ही ये हमारे इम्यून सिस्टम पर भी है कि वो कैसे रिएक्ट करती है। प्रोफेसर ल्यूक बताते हैं कि बीमारी थोड़ी अलग है क्योंकि वायरस बदल गया है।

साथ ही इन्होंने ये भी बताया कि कैसे कोरोना के सबवेरिएंट इम्यून सिस्टम से छिपते रहते हैं जिसका अर्थ है कि जो लोग पहले ही SARS-CoV-2 से संक्रमित हो चुके हैं, वे दूसरी और तीसरी बार भी बीमार पड़ सकते हैं।

फिलहाल, रात के पसीने के लक्षण कितने सामान्य हैं, इस पर अधिक डेटा नहीं है। एक स्टडी के अनुसार, जिन लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है उन लोगों में सबसे अधिक रिपोर्ट किए गए कोरोना केलक्षणों में शामिल हैं: नाक बहना, सिरदर्द, छींकना, गले में खराश और लगातार खांसी। अन्य लक्षण जो पहले बहुत अधिक थे, जैसे गंध की कमी, सांस की तकलीफ और बुखार अब आम तौर पर कम ही रिपोर्ट किए जाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source