38 देशों में फैला कोविड का ये नया वेरिएंट इन 2 लोगों को बना रहा अपना शिकार! जानिए क्या आप भी इसमें हैं शामिल

डब्लूएचओ ने 38 देशों में XBB.1.5 के मामलों की पुष्टि की है, जिसमें सबसे ज्यादा मामले 82 फीसदी अमेरिका से सामने आए हैं। भारत में अभी तक 26 मामले भी सामने आ चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 17, 2023 5:29 PM IST

Covid New Variant XBB.1.5 : बीते तीन साल से चल रहा कोविड अपने कई वेरिएंट से लोगों को लगातर समय-समय पर परेशान करता रहा है। अब कोविड का एक और नया वेरिएंट दुनियाभर में तबाही मचाने के लिए तैयार है। इसका वेरिएंट का नाम है XBB.1.5, जिसको लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में चेतावनी जारी की है। डब्लूएचओ ने 38 देशों में XBB.1.5 के मामलों की पुष्टि की है, जिसमें सबसे ज्यादा मामले 82 फीसदी अमेरिका से सामने आए हैं। वहीं ब्रिटेन में 8 फीसदी और डेनमार्क में XBB.1.5 के 2 फीसदी मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं कितना घातक है ये वेरिएंट।

किन्हें ज्यादा खतरा

हाल ही में सामने आई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि ये वेरिएंट उन लोगों को अपना शिकार ज्यादा बना रहा है, जो पहले से ही वैक्सीन लगवा चुके हैंया फिर जिन्हें पहले कोविड हो चुका है। XBB.1.5 ओमिक्रोन XBB वेरिएंट से ही जुड़ा हुआ है, जोकि ओमिक्रोन के BA.2.10.1 और BA.2.75 से मिलकर बना है। बता दें कि XBB.1.5 और XBB को मिलाकर अमेरिका के 44 फीसदी मामले सामने आए हैं।

कितनी तेजी से फैल रहा वेरिएंट

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रीवेंशन एंड कंट्रोल के मुताबिक, फिलहाल अमेरिका में ये वेरिएंट दूसरे वेरिएंट के मुकाबले 12.5 फीसदी तेजी से फैल रहा है। बता दें अभी तक जनवरी के पहले सप्ताह में इस वेरिएंट के करीब 30 फीसदी मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले सप्ताह के मुकाबले 27.6 फीसदी ज्यादा है।

वैक्सीन लगवा चुके लोगों को खतरा

अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक जानकारी के हिसाब से XBB.1.5 कोविड का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है और ये उन लोगों को बहुत तेजी से अपना शिकार बना रहा है, जो पहले वैक्सीन लगवा चुके हैं या फिर जिन्हें कोविड हो रखा है।

लोगों से वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने का आग्रह करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ये भी कहा है कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि XBB.1.5 कितनी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। हालांकि कोविड वैक्सीन और बूस्टर डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है और बीमारी के खतरे को कम करने के साथ-साथ नए वेरिएंट से पैदा होने वाले खतरे को रोका जा सकता है।

ओमिक्रोन सबवेरिएंट XBB.1.5 के न्यूयूार्क में करीब 73 फीसदी मामले सामने आ चुके हैं।

भारत में 26 मामले

भारत में अभी तक कोविड के XBB.1.5 के कुल 26 मामले सामने आ चुके हैं। ये वेरिएंट 11 राज्यों में फैल चुका है, जिसमें दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल शामिल है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source