Mainpuri Baby Death: 5 दिन के नवजात शिशु को धूप में रखने के बाद हो गई उसकी मौत, UP के इस शहर का मामला

एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर की सलाह पर एक 5 दिन की बच्ची को धूप में रखा गया जिसके आधे घंटे बाद ही उसकी मृत्यु हो गयी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 19, 2024 3:11 PM IST

New Baby Dies Due To Heatstroke In UP: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी शहर (Mainpuri baby death) में एक 5 दिन की बच्ची की मृत्यु की हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां  एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर की सलाह पर एक 5 दिन की बच्ची को धूप में रखा गया जिसके आधे घंटे बाद ही उसकी मृत्यु  (5 days old baby dies after keeping in sunlight) हो गयी। शिशु की मृत्यु के बाद परिवार के लोग दुखी हैं और अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी गलत सलाह के कारण बच्चे के साथ ऐसा हुआ।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह केस मैनपुरी शहर के राधा रमन रोड स्थित श्री साईं हॉस्पिटल से जुड़ा हुआ है। यहां रीता देवी नामक एक महिला ने 5 दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची का जन्म ऑपरेशन से हुआ था। बुधवार को बच्ची को कुछ दिक्कत हुई तो हॉस्पिटल में मौजूद एक डॉक्टर ने माता-पिता को बच्ची को धूपमें रखने की सलाह दी। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल की छत पर ही तकरीबन आधा घंटे तक धूप में रखा गया।

परिवार वालों का कहना है कि बच्ची को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर धूप में रखा गया और तकरीबन 30 मिनट बाद (11:50 बजे के आसपास) धूप से उठाकर उसे नीचे ले आया गया। लेकिन, इसी दौरान बच्ची की मृत्यु हो गयी। (Baby dies after keeping under sun)

बच्ची की मौत के बाद परिवारवालों ने डॉक्टरों पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। इन सभी का आरोप है कि डॉक्टर की गलत सलाह के कारण ही बच्ची की मौत हुई है। 5 दिन के नवजात की मौत के बाद जहां परिवार दुखी है वहीं, प्राइवेट हॉस्पिटल्स के काम करने के तरीके पर सवाल उठ रहे हैं।

शहर के  सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता (Dr. RC Gupta Chief Medical Office, Mainpuri) ने कहा है कि बच्ची की मौत के मामले की जांच की जाएगी और लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों को कब दिखायी जाती है धूप

सर्दियों में अक्सर आपने सुना होगा कि नवजात बच्चों को थोड़ी देर धूप में रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर सर्दियों में जन्म लेने वाले बच्चों को जब पीलिया होता है तो उससे बच्चों का इलाज करने की कोशिश की जाती है। इससे बच्चों के शरीर को धूप से ऊष्मा मिलती है। इससे बच्चों की इम्यून पॉवर बढ़ती है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। हालांकि, बच्चों को धूप में रखने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यहां पढ़ें नवजात शिशुओं को धूप में रखने से जुड़ी कुछ ऐसी ही सावधानियों के बारे में।

शिशु को धूप में रखने से पहले जरूर जान लें ये बातें (  Do's and Dont's you should know before keeping newborn baby in sunlight)

रखें इस बात का ध्यान

शिशु को धूप में ले जाने से पहले बच्चे का चेहरा ढंक दें। इससे बच्चे के चेहरे पर धूप सीधी नहीं पडे़गी और इससे उसे नुकसान नहीं होता।

बच्चे को हमेशा सुबह की धूप दिखाएं। 11-12 बजे के बाद बच्चे को धूप में ना ले जाएं।

शिशु को धूप दिखाने से बच्चे अपने डॉक्टर और पीडियाट्रिशियन से बात जरूर करें।

ना करें ये गलतियां

नवजात बच्चे को 15-20 मिनट से अधिक समय के लिए धूप में ना रखें।

जब हवा तेज हो तो बच्चे को धूप मेंना ले जाएं। एकसाथ हवा और धूप  के सम्पर्क में आने से बच्चे के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.