
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 25, 2021 6:17 PM IST
Corona New Variant Found In South Africa: नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज (एनआईसीडी) ने गुरुवार को कहा कि साउथ अफ्रीका के वैज्ञानिकों को कोरोना के नए वेरिएंट B.1.1.529 का पता चला है। हालांकि इस वेरिएंट के केस बहुत कम संख्या में मिले हैं, लेकिन फिर भी वैज्ञानिकों ने वेरिएंट की गंभीरता, नेचर और इसके संभावित प्रभावों पर रिसर्च शुरू कर दी है।
एनआईसीडी ने एक बयान में कहा है कि जीनोमिक सीक्वेंसिंग के बाद B.1.1.529 ( B.1.1.529 Corona New Variant) वेरिएंट के 22 मामले दर्ज किए हैं। बता दें कि यह वेरिएंट पूरी तरह से नया है और अभी तक दुनिया में इसके मामले कहीं नहीं मिले हैं।
South Africa detects new #COVID19 variant, reports AFP News Agency quoting scientists.
— ANI (@ANI) November 25, 2021
एनआईसीडी के प्रोफेसर एड्रियन प्यूरेर द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि जो भी डेटा मिला है वो सीमित मात्रा में है। हालांकि एक्सपर्ट नए वेरिएंट को समझ रहे हैं और इसके संभावित प्रभाव क्या हो सकते हैं इस पर रिसर्च कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका ऐसा पहला देश है जहां पिछले साल बीटा वेरिएंट (Beta Varinat) मिला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बीटा "चिंता के" लेबल वाले केवल चार में से एक है क्योंकि यह ज्यादा संक्रामक है और वैक्सीन भी इस पर कम काम करती है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में दक्षिणी अफ्रीका में ही C.1.2 वेरिएंट मिला था