
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 22, 2020 1:25 PM IST
Production of SARS-CoV-2-specific T cells in patients increases over time, say researchers.
New Symptoms of Covid-19: कोविड-19 के मामलों में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (New Symptoms of Covid-19 in Kolkata) में भी उछाल देखा जा रहा है। जहां, मरीज़ों में कोविड इंफेक्शन के असामान्य लक्षण देखने को मिल रहे हैं। इन नये मरीजों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी हैं। स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से शहर में कोविड के ऐसे कई मरीज़ों के बारे में पता चला है, जिनमें इंफेक्शन के असामान्य लक्षण दिखायी पड़े हैं। इन लक्षणों में मसल्स पेन (Muscles Pain), पेट में दर्द (Stomach Ach), शरीर पर रैशेज़ (Skin Rashes) दिखने से लेकर बंद नाक और डायरिया जैसी समस्याएं दिख रही हैं। इसी तरह स्वाद और गंध महसूस ना कर पाने जैसे लक्षण भी इन मरीज़ों में देखे गए हैं।
डॉक्टरों ने इस बात पर चिंता जतायी है। क्योंकि, इन लोगों में कोविड-19 के पारम्परिक लक्षण नहीं दिखायी पड़ रहे हैं। क्योंकि, इन लक्षणों के कारण इन मरीज़ों की कोविड संक्रंमितों के तौर पर पहचान करने में समय लग सकता है। साथ ही असामान्य लक्षण वाले मरीज़ों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है। (New Symptoms of Covid-19 in hindi)
गौरतलब है कि 12 जून को ही भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के कुछ नये और अनकॉमन लक्षणों के बारे में बताया। जिसके मरीज़ कोलकाता में बढ़ रहे हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री ने जिन लक्षणों के बारे में बताया उन लक्षणों वाले मरीज़ों की संख्या भी कोलकाता में काफी अधिक बढ़ गयी है। शहर में अब कोरोना के 14 हजार मामले हैं जबकि, कोरोना की वजह से 540 लोगों की मृत्यु हो गयी।
जहां कोविड-19 मरीज़ों में बुखार, कंपकंपी, सांस लेने में परेशानी और सर्दी-खांसी जैसे लक्षण प्रमुख हैं। वहीं, अब मरीज़ों में डायरिया, उल्टी के अलावा स्किन रैशेज़ जैसी समस्याएं भी दिखायी दे रही हैं। डॉक्टर्स के अनुसार मरीज़ों में असामान्य लक्षण दिखायी पड़ने का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि, उनका सही समय पर इलाज नहीं हो पाता। (covid-19 treatment related problems)
Covid-19 Treatment: सिप्ला एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर को भारत में सिप्रेमी के नाम से बेचेगी