
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 10, 2021 11:08 AM IST
New Symptoms of Corona: कोरोना वायरस के 7 नये लक्षणों का पता शोधकर्ताओं ने लगाया है। इन लक्षणों में कुछ गम्भीर तो कुछ हल्के लक्षण (Covid-19 Symptoms) भी शामिल हैं। गौरतलब है कि, अभी तक गंध और स्वाद ना समझ आना एक महत्वपूर्ण लक्षण के तौर पर देखा जा रहा था । इसके अलावा लगातार रहनेवाला बुखार और सूखी खांसी (Dry Cough) भी कोरोना संक्रमण के महत्वपूर्ण लक्षण हैं। इन तीनों लक्षणों के आधार पर ही कोविड-19 टेस्ट करने की सलाह पीड़ित व्यक्ति को दी जाती है।
वॉरिंगटन, चेशायर, यूनाइटेड किंगडम (Warrington, Cheshire, United Kingdom) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि, जहां सर्दी-खांसी, बुखार और गंध और स्वाद ना समझ आना जैसी परेशानियां कोविड-19 के सबसे महत्वपूर्ण लक्षण हैं। लेकिन, ये 7 नयी समस्याएं कोविड-19 के लक्षणों के तौर पर उभरकर सामने आयी हैं।
इसके अलावा सप्ताहभर पहले सामने आयी एक स्टडी में कोरोना वायरस के कुछ अन्य लक्षणों के बारे में बताया गया जिनमें, बुखार, सर्दी-खांसी और डायरिया के अलावा ये समस्याएं भी दिख रही हैं।
किंग्ज़ कॉलेज लंदन के एपीडेमियोलॉजिस्ट के एक्सपर्ट्स का कहना है कि, कोरोना वायरस के सबसे अजीब लक्षण अब मुंह में भी उभर सकते हैं। उनका दावा है कि कोविड के ऐसे मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है जो मुंह के बेहद तकलीफदे लक्षण से जूझ रहे हैं, जिसे उन्होंने 'कोविड टंग' का नाम दिया है। (New Symptoms of Coronavirus Infection)
7 साल बाद खत्म होगा कोरोना वायरस, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने की दी सलाह