hamburger icon
A
Read in English

ठंड के मौसम में मेकअप के लिए खास ट्रिक्स, दिखेंगी खूबसूरत

ऑफिस जॉब करने वाली महिलाओं के लिए साधारण मेकअप और रोजाना कुछ नया करना जरूरी होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 28, 2018 12:23 AM IST

ठंड का मौसम और मेकअप का प्रेशर बहुत ही सताता है। ऑफिस जॉब करने वाली महिलाओं के लिए साधारण मेकअप और रोजाना कुछ नया करना जरूरी होता है। बदलते समय में मेकअप को लेकर भी कई तरह के बदलाव आये हैं। युवतियों में पुराने फैशन की चाहत नहीं रहती लेकिन साधारण व बेहतर दिखने के लिए रोजाना कुछ नया करना होता है। हम यहां कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं जो बहुत ही कम समय में बेहतर लुक दे सकते हैं।

आइ मेकअप का खास अंदाज

आजकल आइज मेकअप में भी बहुत से एक्सपैरीमैंट हो रहे हैं। अब आईज को केवल गोल्डन या पिंक आई शैडो से ही नहीं सजाया जाता, बल्कि निओन कलर की भी बहुत डिमांड है। निओन का मतलब ब्राइट, नैचुरल कलर जिसमें ग्रीन, यैलो, पीच, ब्ल्यू, पर्पल, रूबी रैड एवं लैमन ग्रीन आदि कलर शामिल होते हैं। निओन आई शेड्स के साथ आईज को डिफाइन करने के लिए आप लाइनर एवं वॉल्यूमाइजिंग मस्कारा का जरूर इस्तेमाल करें, इससे आंखें खूबसूरत लगती हैं। अब आई लाइनर का प्रयोग करें, जरूरत हो तो व्हाइट लाईन एरिया पर ब्रश से काजल लगाएं। आई ब्रोज को हाईलाइट करें।

चीक बोंस को करें हाईलाइट

चीक बोंस को उभारने के लिए कोरल सॉफ्ट, पिंक, ऑरेंज जैसे सॉफ्ट शेड्स का ही इस्तेमाल करें, हैवी ब्रोंजर इस्तेमाल न करें, नहीं तो यह लुक को ग्रे दिखाने लगता है। फेस के हिसाब से ही चीक बोंस को हाईलाइट करें, क्योंकि हर किसी का फेस कट अलग होता है। हाईलाइट करने के लिए ब्रश को नीचे से ऊपर की ओर एक स्ट्रोक में चलाएं।

डिजाइनर नेल आर्ट

नेल्स की शोभा बढ़ाने के लिए आजकल डिफरैंट तरह के नेल आर्ट हैं। अत: आप अपनी पसंद का डिजाइनर नेल आर्ट चुन सकती हैं।

रोलर हेयर स्टाइल

बालों को अच्छी तरह कंघी कर के स्प्रे डालें। अब पूरे बालों से 1-1 पतला सैक्शन लेकर रोल करती जाएं। ऐसे ही पूरे बालों के पतले-पतले सैक्शन ले कर रोल बनाती जाएं और पूरे रोल किए बालों को एक साइड करके पिन से वन साइड ही सैट करें। दूसरी साइड में सिर्फ एक लट कान के पास छोड़ दें। अब इसे खूबसूरत फ्लॉवर वाली हेयर एक्सैसरीज से सजाएं।