hamburger icon
A
Read in English

रोज चिकन खाने से जानलेवा कैंसर का खतरा, पुरुषों या महिलाओं किसी ज्यादा खतरा? शोध में किया गया खुलासा

Cancer risk: हाल ही में हुई एक स्टडी में खुलासा किया गया है कि अगर कोई व्यक्ति एक हफ्ते में 300 ग्राम से ज्यादा चिकन खाता है, तो उसे पाचन क्रिया और गैस्ट्रोइंटेस्टिनल सिस्टम के कई अंगों में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : April 26, 2025 2:28 PM IST

Cancer risk from eating chicken: चिकन को वैसे तो हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है, क्योंकि यह प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत होता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन हाल ही में हुई एक स्टडी में शोधकर्ताओं नें एक बड़ा खुलासा किया है, जो चिकन खाने वालों के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है। मिड-डे वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अगर जो लोग रोजाना चिकन खाते हैं, उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टिनल और डाइजेस्टिव सिस्टम कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। यह स्टडी इटली के इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा की गई, जिसमें पाया गया है कि अगर कोई व्यक्ति हफ्ते में 300 ग्राम से ज्यादा चिकन खाता है यानी रोजाना चिकन खाता है, तो गैस्ट्रोइंटेस्टिनल और डाइजेस्टिव सिस्टम के अन्य अंगों में कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

किन हिस्सों में कैंसर का खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक शोध में पाया गया है कि रोजाना चिकन खाने से पेट, इसोफेगस, बड़ी आंत, पैंक्रियाज और लिवर में कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि ये सभी अंगर हमारे गैस्ट्रोइंटेस्टिनल व डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़े हुए हैं। ऐसे में जिन लोगों को जेनेटिक कारणों से पहले से कैंसर का रिस्क है, उन्हें विशेष रूप से और भी ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा खतरा

शोध में एक और चौंकाने वाला खुलासा पाया गया कि रोजाना चिकन खाने से महिलाओं की तुलना में ये कैंसर होने का खतरा पुरुषों में ज्यादा पाया गया है। ऐसे में जो पुरुष जिम करते हैं और प्रोटीन इनटेक के लिए चिकन का सेवन करते हैं, उन्हें अपनी इनटेक पर ध्यान देने की सलाह भी दी जाती है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।