
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 9, 2022 12:18 PM IST
Risk of cancer in Men: कैंसर जैसी गम्भीर और घातक बीमारी महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकती है। कुछ विशेष प्रकार के कैंसर का रिस्क जहां महिलाओं में अधिक देखा जाता है वहीं, कुछ का पुरुषों में। लेकिन, एक नयी स्टडी में यह संकेत दिए गए हैं कि कैंसर की बीमारी का खतरा महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक होता है। जर्नल कैंसर (journal Cancer, a peer-reviewed journal of the American Cancer Society) में प्रकाशित इस स्टडी में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार पुरुषों में कुछ ऐसे बायोलॉजिकल अंतर इसकी वजह बन सकते हैं जिनके बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं होती। (Risk of cancer in men in Hindi)
नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट (National Cancer Institute) में शोधकर्ता सारा एस. जैकसन (Sarah S. Jackson) और उनकी टीम द्वारा किए गए रिसर्च में पुरुषों में कैंसर के रिस्क को समझने की कोशिश की। इस स्टडी के दौरान 171,274 पुरुषों और 122,826 महिलाओं को शामिल किया गया। इन सभी प्रतिभागियों की उम्र 50 से 71 वर्ष थी।
इस स्टडी के अनुसार, पुरुषों में जिन कैंसर टाइप्स (common cancer types) का रिस्क सबसे अधिक देखा गया उनमें, लंग कैंसर, स्किन कैंसर, ब्लैडर कैंसर और किडनी कैंसर सबसे कॉमन हैं। वहीं महिलाओं में लंग कैंसर (lung cancer), कोलोन कैंसर (colon cancer), पैंक्रियाज का कैंसर (pancreas cancer) और किडनी कैंसर (kidney cancers) का रिस्क सबसे अधिक देखा गया।
शोधकर्ताओं के अनुसार, कैंसर का रिस्क बढ़ाने के लिए स्मोकिंग (smoking), अल्कोहल (alcohol), डाइट (diet), फिजिकल एक्टिविटी (physical activity) और कुछ मेडिकल कंडीशन्स (common medical conditions) के अलावा शरीर की बनावट जैसे फैक्टर्स भी कारण बनते हैं। हालांकि, महिलाओं और पुरुषों में ये अंतर केवल कुछ प्रतिशत का ही था।
वहीं, ब्लैडर कैंसर का रिस्क बढ़ाने वाले कारकों में स्मोकिंग और डाइट के अलावा डायबिटीज जैसी बीमारियों की भूमिका 20 प्रतिशत तक देखी गयी।