... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: intern23.seo | Updated : December 27, 2023 7:01 AM IST
कोरोना वायरस का एक नया रूप JN.1 के रूप में सामने आया है, जिसने देश भर में चिंता के हालात पैदा कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में इस वेरिएंट के मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इस वायरस से कोरोना का संक्रमण न केवल और तेजी से फैलने वाला है बल्कि इससे संक्रमित लोगों को ठीक होने में और भी अधिक समय लग सकता है। यही कारण है कि हमें अभी से बचाव के उपाय शुरू कर देने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इस वेरिएंट का पहला मामला 7 जुलाई को डेनमार्क में पाया गया था। जिसके मरीज काफी तेजी से यूरोप के अन्य देशों में देखने को मिले थे, वहीं अब भारत भी चपेट में आ गया है। यदि इस वायरस की रोकथाम के लिए अभी से भरपूर प्रयास न किए गए तो साल 2021 जैसे हालात होने में देर नहीं लगेगी।
टीसाइड विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर डॉ0 ब्रूनो सिल्वेस्टर लोप्स ने सावधान रहने के लिए कोरोना संक्रमण के कुछ प्रारंभिक लक्षण को बताया है। उन्हें कहा कि कोरोना के इस नए वेरिएंट के लक्षण सूक्ष्म और समझने में मुश्किल हो सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आपके ये लक्षण 24 घंटे में ठीक नहीं हो रहे हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि आपको कोविड का संक्रमण हो सकता है।
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एलेनोर रिले के कहा कि साल 2021 में हम सभी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई का जमकर मुकाबला किया। जो कि संक्रमण का सबसे खराब दौर था, लेकिन यदि संक्रमण को लेकर सावधानी नहीं बरती गई तो हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो सकते हैं। क्योंकि कोरोना के खिलाफ शरीर में बनी एंटीबॉडी का स्तर अब उतना अच्छा नहीं रह गया है। जितना की वैक्सीन लगने के कुछ समय तक था।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य डराना नहीं है। यदि आपको लेख में बताए गए किसी भी लक्षण में से कोई लक्षण देखने को मिलता है तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।