Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Zika Virus: यूपी के कानपुर में फिर मिले जीका वायरस के नए मरीज, अब तक 79 लोग हुए संक्रमित

Zika Virus In Kanpur: यूपी के कानपुर में जीका वायरस के मामलों में हर दिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। 6 नवंबर तक कुल 79 मामले सामने आ चुके हैं। 

Zika Virus: यूपी के कानपुर में फिर मिले जीका वायरस के नए मरीज, अब तक 79 लोग हुए संक्रमित

Written by Atul Modi |Updated : November 6, 2021 11:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हर दिन जीका वायरस के मामले में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब तक कानपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 79 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 3 दिनों में 43 नए केस मिले। हालांकि संक्रमित ऊपर जिला प्रशासन नजर बनाए रखे हुए हैं। कंट्रोल रूम से मरीजों से बातचीत की जा रही है। मरीजों को खानपान और दवा लेने बारे में सब कुछ बताया जा रहा है।

कानपुर के डीएम विशाख जी अय्यर ने बताया कि, 6 नवंबर तक जीका वायरस के 79 संक्रमित मरीजों के पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ऐसे हर मरीज के घर का दौरा कर रही है। मरीजों की देखभाल की जा रही है और उन्हें बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया जा रहा है।

बता दें कि, कानपुर में अक्टूबर में जीका वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद लगातार मामले बढ़ रहे हैं फिर सारे मामले एयर फोर्स स्टेशन से 3 से 4 किलोमीटर की रेंज में सामने आए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

बीते बुधवार को 25 के सामने आए थे तो वहीं उसके अगले दिन गुरुवार को 30 नए जिका वायरस के मामले सामने आए थे जबकि शनिवार को 13 नए केस सामने मिले आए थे। कोई जीका वायरस के मामलों में आधी संख्या महिलाओं की है। स्वास्थ्य विभाग की 70 टीमें 3 किलोमीटर के दायरे में घर-घर जाकर मच्छरों को खत्म करने और बुखार जैसे लक्षणों वाले लोगों के साथ पर ले रही है।

About the Author

... Read More