
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : July 12, 2022 9:31 AM IST
Coronavirus news updates india: कोरोना वायरस के मामले कभी कम हो रहे हैं तो कभी ज्यादा । पिछले 24 घंटे की बात करें तो, 16,678 नए मामले दर्ज किए, जिसमें कोरोनोवायरस की कुल संख्या 4,36,22,651 हो गई। जबकि पिछले 24 घंटों में 42 नए लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 5,25,428 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामले बढ़कर 1,30,713 हो गए। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.30 प्रतिशत शामिल है, जबकि रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत दर्ज की गई थी। लेकिन, वहीं कुछ विदेशी एक्सपर्ट का कहना है कि ओमिक्रोन का वेरिएंट 4 और 5 इतना संक्रामक है कि ये खसरा या चेचक जितना तेजी से फैल सकता है।
कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट BA.4 और BA.5 को लेकर हर जगह बात फैली हुई है कि ये इतना संक्रामक है कि तेजी से फैल सकता है और सबको अपना शिकार बना सकता है। दरअसल, John Hopkins University of Medicine के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद रजा ने कहा कि सबसे हालिया कोविड-19 ओमिक्रोन वेरिएंट 4 और 5 बहुत संक्रामक हैं। रजा ने कहा कि प्रारंभिक वायरस, 2020 में एक व्यक्ति से तीन अन्य लोगों को संक्रमित करने की क्षमता रखता था। अब वाले वेरिएंट से एक साथ 18 लोगों को संक्रमित करने की क्षमता है।
आप ओमिक्रोन वेरिएंट B.5 की तुलना खसरा कर सकता है। खसरा मनुष्यों के लिए सबसे संक्रामक वायरस के रूप में जाना जाता है, जो कि एक बार में 18 लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। हालांकि, रेजा ने कहा कि उम्मीद की किरण है। वैज्ञानिकों ने हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में वृद्धि नहीं देखी है, लेकिन चेतावनी दी है कि एक व्यक्ति को कई बार वायरस मिल सकता है। टीका अभी भी आपको गंभीर संक्रमण और अस्पताल में भर्ती होने से बचाएगा, लेकिन आप अभी भी संक्रमित हो सकते हैं और फिर भी बहुत बीमार हो सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें।
एक के बाद एक कोरोना के नए-नए वेरिएंट दुनिया भर के लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। अमेरिका और यूरोप में ओमीक्रोन के कुछ अलग ही वेरिएंट सामने आए हैं। दरअसल, वहां भी कोरोना के ज्यादातर मामलों में बीए.5 देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बीए.5 कुछ हफ्तों के व्यक्ति को बार-बार संक्रमित कर रहा। इस तरह दुनियाभर के लोग इस बात से परेशान हैं कि कोरोना आगे चल कर अपने स्वरूप में कितना बदलाव करेगा।