Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

New Omicron Sub Variant: रूस में मिला कोरोना ओमिक्रॉन का अब तक का सबसे नया सब वेरिएंट, रिसर्चर ने बताया बेहद तेजी से फैल सकता है ये वेरिएंट

Corona new variant: रूस के एक इंस्टीट्यूट में कई कई रिसर्च में ओमिक्रॉन का एक और नया सब वेरिएंट पाया गया। रिसर्चर के मुताबिक यह नया वेरिएंट BA.4 का उपवंश है और काफी संक्रामक हो सकता है।

New Omicron Sub Variant: रूस में मिला कोरोना ओमिक्रॉन का अब तक का सबसे नया सब वेरिएंट, रिसर्चर ने बताया बेहद तेजी से फैल सकता है ये वेरिएंट

Written by Mukesh Sharma |Updated : June 13, 2022 10:46 AM IST

दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले (Covid cases worldwide) फिर से बढ़ने लगे हैं और इसी बीच रूस से भी एक चिंताजनक खबर आई है। हेल्थवर्ल्ड वेबसाइट के अनुसार रूस में कोरोना ओमिक्रॉन का एक और नया वेरिएंट (corona omicron new variant) डिटेक्ट किया गया है। इस सब वेरिएंट के बारे में कहा जा रहा है कि यह बेहद संक्रामक है यानि काफी तेजी से फैल सकता है। कोरोना महामारी ने अभी तक दुनिया का पीछा नहीं छोड़ा है और एक के बाद एक कोरोना लहर (Covid 19 wave) आने के बाद भी किसी न किसी देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लग जाते हैं। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स और डॉक्टर अभी भी यही कहते हैं कि कोरोना का खतरा अभी तक टला नहीं है और इसके लिए पूरे एहतियात बरतने चाहिए। हालांकि, कोरोना की स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने मास्क पर लगने वाला जुर्माना हटा दिया गया है और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता को कम कर दिया गया है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की लगातार अपील कर रही है।

BA.4 से है संबंध

इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार एजेंसियों का कहना है कि रूस में पाया जाने वाला यह नया वेरिएंट BA.4 का सबलाइन (उपवंश) है। हाल ही में यूरोपियन सेंटर फार डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ने BA.4 और BA  के बारे में कहा था कि इन वेरिएंट्स की ट्रांसमिशन और गंभीरता ओमिक्रॉन के अन्य स्वरूपों की तुलना में थोड़ी अधिक है।

रूस में कई गई एक सर्च

हालांकि, डिटेक्ट किए गए ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट के बारे में अगर बात की जाए तो Rospotrebnadzor के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलॉजी में जीनोम रिसर्च के प्रमुख रिसर्चर कामिल खाफिजोव ने बताया कि दो नेशनल लैब्स में सबलाइन के वायरल जीनोम को डिटेक्ट किया गया है।

Also Read

More News

रूस में BA.2 का ज्यादा प्रभाव

रूस के वैज्ञानिकों के अनुसार देश में कोरोना के जितने नए मामले आ रहे हैं, उनमें 95 प्रतिशत मामले BA.2 के कारण ही हो रहे हैं। साथ ही कुछ अध्ययनों में यह भी पता चला कि ओमिक्रॉन के अन्य प्रकारों की तुलना में BA.4 और BA.5 थोड़ा ज्यादा संक्रामक हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या है भारत की स्थिति

अगर भारत में कोरोना की स्थिति की बात की जाए तो वर्ल्डोमीटर वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बीते चौबीस घंटों में कोरोना के 9,987 मामले पाए गए और लगभग 10 लोगों की मौत हुई। अगर देश में सक्रिय मामलों की बात करें तो वर्तमान में 49,898 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज चल रहा है।