Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
New Case Of Monkeypox In Delhi:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स एक नया मामला पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित नाइजीरियाई मूल की एक 30 वर्षीय महिला है जिसे शुक्रवार को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है। बता दें कि, भारत में मंकीपॉक्स का यह 13वां मामला (Monkeypox In India) है।वहीं, इस नाजीरियाई महिला के मामले को मिलाकर अब दिल्ली शहर में मंकीपॉक्स संक्रमण के मामलों (Monkeypox In Delhi) की संख्या कुल 8 हो गयी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक अन्य व्यक्ति के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका है और उसे भी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (New Case Of Monkeypox In Delhi In Hindi)
Nigerian woman in Delhi tests positive for monkeypox, admitted to LNJP Hospital; India's tally rises to 13: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) September 16, 2022
बता दें कि मंकीपॉक्स जानवरों से इंसानों में फैलने वालीएक वायरल बीमारी (zoonotic disease) है और भारत में अब तक मंकीपॉक्स के कुल 13 मामलों (Monkeypox In India Update) की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization ) के अनुसार 1 जनवरी 2022 से अब तक ( 14 सितंबर 2022) तक दुनियाभर के कुल 103 देशों द्वारा मंकीपॉक्स के मामले मिलने की पुष्टि की गयी है वहीं, दुनिया के अलग-अलग देशों में अब तक मंकीपॉक्स के कुल 59,147 केसेस मिल चुके हैं।
वहीं, कुछ समय पहले ही ब्रिटेन में मंकीपॉक्स (Monkeypox) वायरस का एक नया स्ट्रेन पाया गया है। ब्रिटेन के हेल्थ ऑफिसर्स द्वारा इस स्ट्रेन के मिलने की जानकारी समाचार एजेंसियों को दी गयी। जीनोम सीक्वेंसिंग की मदद से एक व्यक्ति में नये स्ट्रेन का पता चला है। संक्रमित व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से ब्रिटेन आया था और उसमें संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद उसके सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें उसे नये स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया। मंकीपॉक्स वायरस के नये स्ट्रेन को वैज्ञानिकों ने A. 2 strain नाम दिया गया है।