Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bleeding Eye and Marburg Virus: कोरोना और मंकीपॉक्स जैसे खतरनाक वायरल इन्फेक्शन का डर अभी तक लोगों के मन से निकला नहीं था कि एक और खतरनाक वायरस से कदम रख लिए हैं। जहां दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामले अभी भी बढ़ते जा रहे हैं, उसी बीच मारबर्ग नामक के एक वायरस से फैल रहे संक्रमण की खबरें सामने आ रही हैं। इस वायरस को ब्लीडिंग आई डिजीज भी बोला जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें आंखों से ब्लीडिंग होने जैसे लक्षण भी दिखते हैं। इस नए वायरल इन्फेक्शन से हो रही मृत्यु दर इतनी ज्यादा है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक और शोधकर्ता इससे डरे हुए हैं। पूर्व-मध्य अफ्रीकी देश रवांडा में मारबर्ग वायरस के फैलने की खबर फैल रही है। इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार मारबर्ग वायरस से होने वाले संक्रमण के लक्षण बहुत ज्यादा गंभीर हैं और इससे स्वास्थ्य से जुड़ी काफी समस्याएं पाई गई हैं।
रवांडा देश में फैल रहे इस मारबर्ग वायरस से होने वाले सिर्फ संक्रमण ही गंभीर नहीं है, बल्कि साथ ही इससे संक्रमित मरीजों में मृत्यु दर भी बहुत ज्यादा है। इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार इसके संक्रमण में मृत्यु दर 88 से 90 प्रतिशत है। सरल शब्दों में कहें तो अगर 100 व्यक्ति मारबर्ग वायरस से संक्रमित हैं, तो उनमें से 88 से 90 लोगों की मृत्यु हो सकती है।
मारबर्ग वायरस कोई आज का नया वायरस नहीं है बल्कि यह ईबोला परिवार का ही एक वायरस है और इसलिए ही इससे होने वाली मृत्यु दर भी बहुत ज्यादा है। शोधकर्ताओं के अनुसार मारबर्ग वायरस से होने वाला संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है और इसमें तेज बुखार और ब्लीडिंग जैसे गंभीर लक्षण देखे जाते हैं। मारबर्ग वायरस का प्रकोप ज्यादातर अफ्रीकी देशों में ही पाया जाता है।
मारबर्ग वायरस से होने वाला संक्रमण इतना गंभीर है और मृत्यु दर भी ज्यादा है, जिसको देखते हुए रवांडा की सरकार भी अलर्ट हो चुकी है और इसके संक्रमण को कंट्रोल करने के इंतजाम करना शुरू कर दिए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मारबर्ग वायरस से बचाव करने और सावधान रहने की अपील की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि संक्रमणों की देखभाल और जटिलताओं को कंट्रोल करना मारबर्ग वायरस इन्फेक्शन की स्थिति को गंभीर होने से रोक सकता है।