क्या अगली महामारी का कारण बनेगा लैंग्या वायरस!, जानें क्या कहना है एक्सपर्ट्स का

लैंग्या हेनिपावायरस नामक वायरस ने लगभग तीन दर्जन किसानों और अन्य निवासियों को संक्रमित किया है, वैज्ञानिकों की एक टीम के अनुसार, यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लोगों में फैल सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 13, 2022 10:26 AM IST

Lingya Virus Outbreak In China:चीन के पूर्वी हिस्से में 3 दर्जन से अधिक लोगों में पाए गए लैंग्या वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। इस बीच अधिकारियों ने बयान दिया है कि, चीन में दर्जनों लोगों में पाए गए इस नए वायरस पर अधिकारियों को और अधिक निगरानी रखने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह वायरस वैसे अगली महामारी का कारण नहीं बन सकता है, लेकिन इससे यह पता चलता है कि कोई भी वायरस कितनी आसानी से जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच सकता है और इस  तरफ किसी का ध्यान भी नहीं जाता है। वैज्ञानिकों ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

2018 में फैली थी ऐसी ही बीमारी

लैंग्या हेनिपावायरस नामक वायरस ने लगभग तीन दर्जन किसानों और अन्य निवासियों को संक्रमित किया है, वैज्ञानिकों की एक टीम के अनुसार, यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लोगों में फैल सकता है। इससे किसी की मौत नहीं हुई है लेकिन 2018 और 2021 के बीच शेडोंग और हेनान प्रांतों के अस्पतालों में 35 असंबंधित बुखार के रोगियों में पाया गया।

पिछले हफ्ते न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (New England Of Medicine) में इस स्टडी के परिणाम प्रकाशित किए गए। स्टडी में चीनी और अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम के पत्राचार के रूप में प्रकाशित वायरस पर पहले वैज्ञानिक शोध ने बीमारी के प्रकोप पर बढ़ती चिंता के कारण वैश्विक ध्यान आकर्षित किया। सीएनएन ने बताया कि दुनिया भर में हर दिन सैकड़ों-हजारों नए कोविड -19 मामले अभी भी सामने आ रहे हैं, लगभग तीन साल पहले महामारी का पता चला था।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source