
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
दुनिया जहां कोरोना के कहर से जूझ रही है, कोरोना की एक के बाद एक लहर (Covie waves) आ रही हैं। कोविड 19 की चौथी लहर (Covid 4th wave) आने का डर लोगों के मन पहले से ही बैठा हुआ है, ऊपर से उत्तर कोरिया की तरफ से एक हो बुरी खबर आ रही है। दरअसल, आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर कोरिया में एक नई बीमारी फैल रही है। यह एक गंभीर बीमारी है और सीधा आंत पर अटैक (Intestinal disease) करती है। गौर हो कि उत्तर कोरिया में कोरोना महामारी के चलते पहले से ही स्थिति काफी नाजुक बन चुकी थी और अब इस बीमारी के फैलने से गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं उत्तर कोरिया में फैल रही इस बीमारी के बारे में -
खबरों के अनुसार इस उत्तर कोरिया में फैल रही इस बीमारी के मामले हेजू शहर में मिले हैं। हालांकि, इस बीमारी से देश में कितने लोग ग्रसित हुए हैं और वर्तमान में उनकी हालत कैसी है आदि के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, इंटरनेट पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार रोग से जो लक्षण महसूस हो रहे हैं, वह कोई इंटेस्टाइनल डिजीज हो सकती है।
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया में फैल रही बीमारी को एंटेरिक बताया है। एंटेरिक बीमारियां वे होती हैं, जो आमतौर पर रोगी के मल-मूत्र के संपर्क में आना या रोगाणुओं से दूषित हुए पानी व भोजन आदि का सेवन करने के कारण होती है। उदाहरण के लिए टाइफाइड और पेचिश जैसी रोग।
देश के प्रमुख अखबार रोडोंग सिनमुन के मुख्य पृष्ठ पर किम जोंग उन और उनकी पत्नी री सोल जू की तस्वीर छापी गई, जिसमें वे लोगों को दवाएं दान करते दिख रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स कहना है कि किम जोंग अपने परिवार की दवाओं के भंडारण से ही ये दवाएं दान कर रहे हैं।
अगर उत्तर कोरिया में कोरोना की बात करें तो कुल मामलों का आंकड़ा 4,581,420 जा चुका है। वहीं इनमें 4,540,390 लोग ठीक हो चुके हैं। बताते चलें कि उत्तर कोरिया में मई के शुरुआत में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिला था।