फिर से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, भारत में एक सप्ताह में सामने आए 164 नए केस, जानें कैसे करें बचाव?

Covid 19 in India: कोरोना वायरस ने फिर से लोगों में चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक सप्ताह में भारत में कई नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट में कोविड से मौत का दावा भी किया गया है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : May 20, 2025 11:24 AM IST

Coronavirus Cases in India: सिंगापुर, हांगकांग और थाइलैंड समेत एशिया के कई देशों में कोरोना वायरस के मामले फिर से सामने आ रहे हैं। भारत में भी कोरोना वायरस से दस्तक दे दी है। पिछले एक सप्ताह की बात करें, तो देश में कोराना के 164 नए मामलों की पुष्टि हुई हैं। 12 मई के बाद से भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इस समय भारत में कोरोना वायरस के 257 मामले एक्टिव हैं। महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से कोरोना के सबसे ज्यादा सामने आए हैं।

इन राज्यों में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले

केरल ज्यादातर बीमारियों का एंट्री प्वाइंट बनता है। साल 2020 में भारत में कोरोना वायरस का पहला मामला केरल से ही आया था। हाल ही में केरल में 69 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 44 और तमिलनाडु में 34 नए मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि देश में कोविड-19 पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

हालांकि, भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि देश में कोरोना वायरस के नए मामले नियंत्रण में हैं। भारत में कोविड-19 स्थिति नियंत्रण में है। 19 मई तक भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 257 पहुंच गई हैं।

covid 19

हांगकांग और सिंगापुर में भी बढ़ रहे मामले

कोरोना वायरस सिर्फ भारत में ही नहीं, हांगकांग और सिंगापुर में भी तेजी से फैल रहा है। हांगकांग में कोरोना वायरस के मामलों में कई गुना वृद्धि हुई हैं। वहीं, सिंगापुर में एक हफ्ते में 30 फीसदी मामले बढ़े हैं। इसके अलावा, चीन और थाइलैंड में भी कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई हैं।

कोरोना वायरस से बचाव कैसे करें?- Coronavirus Prevention Tips in Hindi

  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए आपको मास्क पहनना बहुत जरूरी है।
  • इस वायरस से बचने के लिए हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।
  • हाथों को बिना धोए मुंह, नाक और आंखों पर बिल्कुल न लगाएं।
  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करनी बहुत जरूरी होती है। अपनी डाइट में विटामिन सी और प्रोटीन जरूर शामिल करें।
  • संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
  • जिन इलाकों में कोरोना वायरस फैला है, उन एरिया में जाने से बचें।

Disclaimer प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source