Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस देश में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, दुनियाभर में मची खलबली, पढ़ें पूरी डिटेल्स

अब ब्रिटेन में कोविड वायरस का नया वेरिएंट पाया गया है। कोरोना वायरस के नये वेरिएंट का पता लगने के साथ ही दुनियाभर में चिंता बढ़ गयी है।

इस देश में मिला कोरोना वायरस का नया वेरिएंट, दुनियाभर में मची खलबली, पढ़ें पूरी डिटेल्स

Written by Sadhna Tiwari |Published : August 6, 2023 1:13 PM IST

Coronavirus New Variant: कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है। दिसंबर 2019 में चीन से अन्य देशों तक फैलने वाली इस बीमारी ने दुनियाभर में बहुत से लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। हालांकि, लगभग 3 वर्षों की तबाही के बाद यह वायरस काबू में आता दिखायी दे रहा था लेकिन, अब ब्रिटेन में इसका नया वेरिएंट पाया गया है। कोरोना वायरस के नये वेरिएंट का पता लगने के साथ ही दुनियाभर में चिंता बढ़ गयी है। वैज्ञानिकों ने इस नये वेरिएंट को ई.जी. 5.1 (E.G.5.1) नाम दिया है।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य इकाई यूनाइटेड किंगडम हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UKHSA) ने इसकी पुष्टि की। मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन में पाए जाने वाले कोविड के हर 7 मामलों में से एक केस इस नये वेरिएंट से जुड़ा हुआ है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह नया वेरिएंट ओमिक्रोन का एक स्वरूप है। वहीं, यूके की स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है कि ई.जी. 5.1 के अधिकांश केसेस एशिया में देखने को मिले हैं। वहीं, ब्रिटेन में ई.जी. 5.1 को कोविड के नये वेरिएंट के तौर पर 31 जुलाई को दर्ज किया गया।

ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है यह वेरिएंट

एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के दूसरे सप्ताह में कोविड संक्रमण के जो मामले सामने आए उनमें 10 में से 1 मामले ई.जी. 5.1 वेरिएंट का था। वहीं, ब्रिटेन में पाए जा रहे नये केसेस में से लगभग 14.6% मामले ई.जी. 5.1 वेरिएंट से जुड़े हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ब्रिटेन में फैल रहा दूसरा सबसे तेज और खतरनाक वेरिएंट ई.जी. 5.1 (E.G.5.1) ही है।

Also Read

More News

वहीं, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) द्वारा भी ब्रिटेन में मिले नये वेरिएंट के बारे में लोगों को सावधान किया गया है। WHO प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस ने कहा है कि, लोगों ने भले ही कोविड वैक्सीन ली है और वे अब वायरस से सुरक्षित हैं पर यह नहीं कहा जा सकता है कि वैक्सीन के बहाने से किसी देश में लोगों या सरकारों द्वारा लापरवाही बरती जाए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

WHO बीते 2 सप्ताह से EG.5.1 वेरिएंट पर नजर भी बनाए हुए है और उसने सभी सरकारों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।