Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Covid-19: कोरोना वायरस का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी लोगों के मन से इसका खौफ पूरी तरह निकला भी नहीं था कि इसके एक नए वैरिएंट ने फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट FLiRT बहुत तेजी से फैल रहा है। इसका संबंध ओमिक्रोन के JN.1 फैमिली से बताया जा रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना का ये नया वैरिएंट गंदे पानी की निगरानी में मिला है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये वैरिएंट ओमिक्रॉन के मुकाबले काफी ज्यादा तेजी से फैलता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह नया वैरिएंट दुनियाभर में कोरोना की एक नई लहर का कारण बन सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन के साथ-साथ बूस्टर डोज लेने वाले लोगों को भी इससे संक्रमित होने का खतरा काफी ज्यादा है। यह कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण लोगों की चिंता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
कोरोना का FLiRT वैरिएंट भी कोरोना वायरस का ही म्यूटेशन है। ऐसे में, इसके लक्षण भी कोरोना से अलग नहीं है। इससे संक्रमित होने पर बुखार, शरीर में दर्द, गले में दर्द, सिर दर्द, नाक बहना, मांसपेशियों में दर्द, स्वाद और गंध का पता न चलना और पाचन संबंधी समस्याएं जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं।