New Covid Variant: कोरोनावायरस के नए वेरिएंट से दोबारा संक्रमित होने का पहला मामला आया सामने, दुनियाभर के वैज्ञानिकों की भौहें तनी

New Covid Variant in Hindi: ब्राजील की एक महिला दुनिया की पहली ऐसी इंसान बन गई है, जिसे ई484के नाम के नोवल कोरोनावायरस के एक वेरिएंट से फिर से संक्रमित पाया गया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 9, 2021 3:45 PM IST

New Covid Variant in Hindi: ब्राजील (Brazil) की एक महिला दुनिया की पहली ऐसी इंसान बन गई है, जिसे ई484के (E484K) नाम के नोवल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus new variant) के एक वेरिएंट से फिर से संक्रमित (New Covid Variant case) पाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को देश की मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया, बाहिआ राज्य में डी'ओर इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड एजुकेशन के शोधकर्ताओं द्वारा खोजा गया यह मामला एक 45 वर्षीय महिला में सामने आया है। महिला मई 2020 में भी कोविड-19 से संक्रमित (Covid-19 Infection) हुई थी और अक्टूबर में फिर से म्यूटेशन (Corona Mutation) से संक्रमित हुई थी।

ई484के म्यूटेंट को सबसे पहले ब्राजील में पाया गया

दोनों संक्रमण के दौरान रोगी में गंभीर लक्षण (covid-19 symptoms) नहीं नजर आए थे। मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका में पहचाने जाने वाले ई484के म्यूटेंट को सबसे पहले ब्राजील में पाया गया, लेकिन पुन:संक्रमण का यह पहला मामला है। दोबारा पुन: संक्रमण की पुष्टि करने के लिए दो वायरस के जीनोम का विश्लेषण करना और डीएनए के 'प्राइम' मॉलीक्यूल के आरएनए के अनुक्रम की तुलना करना आवश्यक है। इससे यह पता चलता है कि दोनों वास्तव में दो अलग-अलग स्ट्रेन (Corona strain) हैं या नहीं।

टीकाकरण की प्रक्रिया को करना होगा तेज

डी'ओर इंस्टीट्यूट के शोधकतार्ओं ने खोज पर चिंता व्यक्त की, क्योंकि म्यूटेशन में परिवर्तन हो सकते हैं, जो एंटीबॉडी से हो रहे रोगियों के इलाज को रोक सकते हैं। संस्थान के शोधकर्ता ब्रूनो सोलानो ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए कहा, "यह खोज एक चेतावनी के रूप में कार्य करती है और सामाजिक दूरी के माध्यम से महामारी नियंत्रण के उपायों को बनाए रखने और टीकाकरण की प्रक्रिया को तेज करने की आवश्यकता पर बल देती है।"

ब्राजील में कम से कम पांच कोविड -19 वेरिएंट (New Covid Variant in Hindi) पहले ही खोजे जा चुके हैं। ब्राजील में शनिवार की सुबह तक कुल कोरोनावायरस मामले और मौत का आंकड़ा क्रमश: 8,013,708 और 201,460 था। ब्राजील वर्तमान में अमेरिका और भारत के बाद दुनिया में तीसरे स्थान पर सबसे अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार है, और अमेरिका के बाद मौतों के मामले में दूसरे स्थान पर है।

Coronavirus New Strain: कोरोना के नये स्ट्रेन को आइसोलेट करने में भारत को मिली बड़ी कामयाबी, ICMR ने बताया क्यों है यह उपलब्धि

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source