Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
New Covid Unlock Guidelines In Maharashtra: कोरोना वायरस के नये मामलों में लगातार गिरावट के बाद महाराष्ट्र में एक दिन पहले एक अनोखा रिकॉर्ड बना जहां, पूरे दिन में ऐसा हुआ जब कोविड के चलते एक भी व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने नहीं आया। वहीं, इस बीच राज्य में कोविड अनलॉक प्रक्रिया ( Covid Unlock) के तहत दीपावली (Diwali 2021) से पहले कुछ और तरीकों से नागरिकों को छूट दी जा रही है। राज्य में मंदिरों के खुलने के बाद रेस्तरां की टाइमिंग्स भी बढ़ायी गयीं हैं। (New Covid Unlock Guidelines In Maharashtra in Hindi)
मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब रेस्तरां और दुकानों को अधिक समय तक खुले रहने की अनुमति मिल सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और स्टेट कोविड टास्क फोर्स के बीच हुई एक मीटिंग में इस विषय पर चर्चा हुई और उसके बाद इसे लेकर सहमति बनी। बता दें कि राज्य में कोरोना केसेस में आयी गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया । राज्य सरकार द्वारा कुछ नयी गाइडलाइंस भी जारी की गयीं।