New COVID symptoms post vaccination: वैक्‍सीन लगाने के बाद कान और मुंह में दिख रहे हैं कोरोना के नए लक्षण, अभी जानें इन्‍हें

कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद लोगों में कोविड के नए लक्षण (New COVID symptoms post vaccination in hindi) दिख रहे हैं। वैक्सीनेशन के बाद कोरोना के लक्षण कान और मुंह में दिख रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये लक्षण

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 1, 2021 10:25 AM IST

कोरोनावायरस की दूसरी लहर भारत के लोगों को बुरी तरह से प्रभावित कर रही है। लोगों में कोरोना के अलग-अलग लक्षण दिख रहे हैं। वायरस से बचाव के लिए डॉक्‍टर्स और एक्‍सपर्ट्स कोरोना वैक्‍सीन लगाने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि भारत में 18 साल की उम्र से छोटे बच्‍चों को छोड़कर बाकी सभी वैक्‍सीन लगाने के लिए योग्‍य हैं। लेकिन वैक्‍सीन की कमी के कारण टीकाकरण में दिक्‍कतें आ रही हैं। जिन लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है उन्‍हें काफी हद तक वायरस से बचाव तो है लेकिन वैक्‍सीन लगाने के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करना बहुत जरूरी है। एक्‍सपर्ट का कहना है कि लोग वैक्‍सीन लगने के बाद भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। फर्क सिर्फ इतना होगा कि पोस्‍ट वैक्‍सीनेशन के लक्षण अलग हैं।

क्‍या वैक्‍सीन लगने के बाद भी कोरोना हो सकता है? (Can you get coronavirus infections post vaccination in hindi)

वैक्‍सीन सिर्फ वायरस के खिलाफ एक शॉर्ट है या एक हथियार है, इसलिए इसका ये मतलब नहीं है कि वैक्‍सीन लगने के बाद आपको कोरोना संक्रमण नहीं हो सकता है। किंग कॉलेज लंदन में हुई एक स्‍टडी के अनुसार कई लोगों में कोरोना वैक्‍सीन लगने के बाद भी संक्रमण पाया गया है। हालांकि ऐसे मामले बहुत कम हैं, लेकिन आपको सावधान रहने की जरूरत है।

covid-19

वैक्‍सीन लगाने के बाद कोरोना के ये लक्षण दिख रहे हैं (New COVID symptoms post vaccination in hindi)

जिन लोगों ने कोरोना वैक्‍सीन लगा ली है वो फिर से संक्रमित हो सकते हैं। इसके अलावा वैकसीन लगने के बाद भी लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि वैक्‍सीन लगने के बाद जो लक्षण दिख रहे हैं वो अलग हैं। एक स्‍टडी के मुताबिक कोरोना वैक्‍सीन लगने के बाद लोगों में सांस लेने में दिक्‍कत, कान में तेज दर्द, गले में दर्द या सूजन और छींके आने जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इन्‍हें कोरोना के नए लक्षण (COVID-19 New Symptoms in hindi) या वैक्‍सीन लगने के बाद वाले कोरोना लक्षण कहा जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे लक्षण 24% तक 60 साल की उम्र से कम वालों में दिख रहे हैं।

इन लोगों में ज्‍यादा दिख रहे हैं वैक्‍सीन के बाद कोरोना के लक्षण (Who is more prone to COVID-19 infections post vaccination in hindi)

ऐसा नहीं है कि कोरोना वैक्‍सीन लगाने के बाद सभी में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं। स्‍टडी के अनुसार ऐसे लक्षण महिलाओं में, 60 साल की उम्र से ज्‍यादा के लोगों में और जिन्‍हें अस्‍थमा है या फिर फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी हैं उन लोगों में दिख रहे हैं। इसके अलावा 60 साल की उम्र से कम के वो लोग जिन्‍हें ओबेसिटी है या फिर जो अविकसित हैं उनमें वैक्‍सीन लगाने के बाद कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source