
Also Read
New Covid Strain in Japan:कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के खतरे से बचने के लिए दुनियाभर के देशों में अपने स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। वहीं, ब्रिटेन और अफ्रीका के बाद अब जापान ने भी अपने यहां कोरोना के एक नये म्यूटेंट स्ट्रेन के मिलने का दावा किया है। जापान ने कहा है कि उनके क्षेत्र में कोरोना वायरस एक नया म्यूटेंट स्ट्रेन मिला है। एक्सपर्ट्स ने इस बाबत लोगों को चेताया भी है और कहा है कि जापान में मिला स्ट्रेन ब्रिटेन में पाए गए कोरोना स्ट्रेन से भी अधिक संक्रामक है। (New Covid Strain in Japan)
मिली जानकारी के अनुसार, कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन ब्राजील से लौटे 4 लोगों में पाया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे पहले अब तक इसे देखा नहीं गया था। (New Coronavirus Variant found in Japan)
समाचार एजेंसी निक्केई एशिया की एक ख़बर के अनुसार, ये दोनों इंफेक्टेड व्यक्ति 2 जनवरी को ब्राजील से जापान आए थे। एयरपोर्ट पर किए गए औपचारिक कोविड-19 टेस्ट में ये दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, एक्सपर्ट्स ने बताया है कि इन संक्रमितों में कोरोना वायरस स्ट्रेन के लक्षणों के तौर पर सांस लेने से जुड़ी परेशानियां, बुखार और गले में तकलीफ जैसी समस्याएं देखी गयी हैं। (New Covid Strain in Japan)
इसी तरह एक तीसरे व्यक्ति को सांस लेने की तकलीफ के चलते जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तब, उसमें भी कोरोना के नये स्ट्रेन के लक्षण दिखायी दिए। मिली जानकारी के अनुसार विदेश से लौटने वाले इस व्यक्ति का एयरपोर्ट पर किया गया कोरोना टेस्ट रिज़ल्ट नेगेटिव रहा था। इन मामलों के सामने आने के बाद जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) को कोरोना वायरस के इस नये स्ट्रेन (New Strain of Covid in Japan) के बारे में सूचित कर दिया गया है।
हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि जापान में सामने आया यह नया कोविड स्ट्रेन अभी भी पूरी तरह से डेवलप नहीं हुआ है। इसीलिए, अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह कितना संक्रामक है। लेकिन, जापान ने तेज़ी से पांव पसार रहे कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिहाज से देश में 7 फरवरी तक के लिए इमरजेंसी और लॉकडाउन की घोषणा कर दी गयी है। साथ ही लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसे सुरक्षा उपायों को अपनाने की भी अपील की है।