एक और कोरोना की लहर? हॉन्ग-कॉन्ग और सिंगापुर में फिर पाए गए कोविड-19 के मामले, लोगों में बढ़ी चिंता

New covid cases: कोविड-19 से अभी तक लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं मिली थी कि हॉन्ग-कॉन्ग और सिंगापुर में कोविड 19 के मामलों में तेजी से वृद्धि को देखा गया है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 16, 2025 3:02 PM IST

Coronavirus news: कई सालों से दुनियाभर में हाहाकार मचाने के बाद कोविड-19 संक्रमण चला गया था और लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है, क्योंकि सिंगापुर और हॉन्ग-कॉन्ग समेत कई हिस्सों कोविड-19 के ताजे मामले देखने को मिल रहे हैं। इनके बढ़ते मामलों से लोगों के मन में तो डर है ही साथ ही साथ हेल्थ एक्सपर्ट्स भी एक नई कोरोना की लहर को लेकर चिंतित हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉन्ग-कॉन्ग के क्यूनिकेबल डिजीज ब्रांच ऑफ हेल्थ प्रोटेक्शन सेंटर के हेड अल्बर्ट ओ के मुताबिक, वहां पर वायरस की गतिविधी और फैलाव काफी बड़े स्तर पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबित उन्होंने बताया कि कोविड-19 के एक्टिव मामलों का प्रतिशत इस साल में सबसे उच्च पर जा चुका है, जो कोविड-19 के तेजी से फैलने का संकेत देता है।

हाई एलर्ट पर सिंगापुर

बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए सिंगापुर भी हाई एलर्ट पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल कोविड-19 पर अपना पहला अपडेट जारी किया है, जिसमें 27 अप्रैल से 3 मई वाले सप्ताह में कोविड के अनुमानित मामलों में 28 प्रतिशत वृद्धि हुई है। जो कि पिछले सात दिनों में 14000 से भी ज्यादा हो गई है। अस्पताल में भर्ती होने वाली मरीजों की बात करें तो उनकी संख्या में भी 30 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है।

गर्मी में भी बढ़ रहा खतरा

ज्यादातर सर्दियों के मौसम में कोविड के बढ़ते खतरे को देखा गया है, लेकिन इस बार गर्मियों के मौसम में अचानक से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि होना हेल्थ एक्सपर्ट्स और लोगों दोनों की ही टेंशन में डाल रहा है। इसको लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

एक और नई कोराना लहर?

हेल्थ डिपार्टमेंट व एक्सपर्ट्स कोरोना की गतिविधियों को काफी करीब से देख रहे हैं और जिसके निष्कर्ष पर उनका मानना है कि लोगों को अभी चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए खास सावधानियों का पालन करना जरूरी है, ताकि बढ़ते खतरे को कंट्रोल किया जा सके।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source