
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : September 30, 2024 4:01 AM IST
New XEC COVID-19 Variant Spreading Rapidly In 27 Countries; Termed As 'Highly Contagious'
Covid 19 new variant: एक बार फिर से कोरोना का खौफ लोगों के बीच बढ़ने लगा है, जिससे लेकर कई देशों की सरकारें चिंता में हैं। कोरोना वायरस का एक नया वेरिएंट यूरोप और यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैलना शुरू हो गया है। स्थिति को देखते हुए सरकार ने भी बढ़ते मामलों पर खासतौर पर नजर रखने की सलाह दी है। इस नए वायरस का नाम एक्सईसी (XCE) रखा गया है, जिससे यूरोप और नोर्थ अमेरिका में लगभग 600 लोग संक्रमित हो गए हैं। ठंड आने से पहले अमेरिका में श्वसन से संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ने लगते हैं, जिसके कारण ये बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। हालांकि, सरकार ने मौसम और स्थिति को देखते हुए इस नए वायरस की जांच करने की सख्त सलाह दी है।
कोविड 19 का एक और नया वेरिएंट जिसका नाम एक्सईसी रखा गया है, जो केएस 1.1 (KS.1.1) और केपी 3.3 (KP.3.3) से मिलकर बना है। इसके अलावा केएस 1.1 एक एक अन्य वेरिएंट भी है, जो दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे मामलों का कारण बन चुका है।
इस नए वेरिएंट पर की गई रिसर्च में पाया गया है कि एक्सईसी वेरिएंट पहले से बहुत ज्यादा अलग नहीं है, लेकिन शोधकर्ताओं को प्रतीत हुआ कि एक्सईसी वेरिएंट कोविड 19 के पहले वेरिएंट्स से ज्यादा तेजी से फैलता है। हालांकि, इसके मामलों में अभी तक कोई ज्यादा गंभीर मामले नहीं देखा गया है, जो कोविड 19 की पहली लहरों में होता था। इसलिए एक्सईसी पहले से कितना अलग है, इस बारे में कोई बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
जिस प्रकार कोविड 19 पर रिसर्च कर रहे शोधकर्ताओं का मानना है कि एक्सईसी कोविड 19 के पहले वेरिएंट्स से ज्यादा संक्रामक है, तो इसे अनुमान लगाया जा सकता है कि इसके फैलने के खतरा भी ज्यादा हो सकता है। डेनमार्क और जर्मनी में मिले इसके कुछ आंकड़ों से पता चलता है कि यह वेरिएंट तेजी से फैल सकता है।