Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
New Corona variant in Indore: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की व्यापारिक नगरी इंदौर (Indore) में कोरोना नया वैरिएंट एवाई-4 (New Covid variant AY-4) के मिलने से हर किसी की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि राज्य में कोरोना की दूसरी लहर (Corona 2nd Wave) कमजोर पड़ने से लोग राहत की सांस ले रहे थे। मीडिया की खबरों के मुताबिक, इंदौर से सितंबर माह में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सात सैंपल में वैरिएंट आफ कंसर्न मिला है। सात में से छह सैंपल में डेल्टा वैरिएंट का सब लाइनएज वर्जन एवाई-4 मिला है। यह रिपोर्ट हाल ही में दिल्ली के एनसीडीसी लैब ने दी है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का यह वेरिएंटकाफी तेजी से फैलता है, इसलिए सतर्कता ज्यादा बरतने की जरूरत है। डेल्टा के इस नए वैरिएंट एवाई-4 की जानकारी देश में सबसे पहले अप्रैल में महाराष्ट्र में मिली थी। अब इंदौर में इससे संक्रमित मरीज मिले हैं। हालांकि, अब इंदौर के सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
राज्य में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ चुकी है, अब बहुत कम मरीज सामने आ रहे हैं, मगर नया वैरिएंट मिलने से सभी की चिंताएं बढ़ गई हैं। चिकित्सकों ने भी लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है।
स्रोत: (IANS Hindi)