डेनमार्क में मिला नया कोरोना वायरस, WHO ने कहा कोविड-19 वैक्सीन का भी नहीं होगा असर

डेनमार्क में इस नये कोरोना वायरस (Mutated Coronavirus) के  214 केसेस सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये नये प्रकार के कोरोना वायरस के सभी मामले, उदबिलाव यानि मिंक से जुड़े हुए हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 11, 2020 6:51 PM IST

New Coronavirus Stain: कोरोना वायरस की एक अलग किस्म का पता चला है। इस नये कोरोना वायरस की पहचान डेनमार्क में हुई है। इस वायरस का पता चलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी भी जारी की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि, कोरोना वायरस का म्यूटेशन हो रहा है, इसका अर्थ है कि कोरोना वायरस के व्यवहार में बदलाव आ रहे हैं। जिसके चलते वैक्सीन तैयार करने की कोशिशों को बड़ा झटका लग सकता है। (New Coronavirus Stain found in Denmark) मिली जानकारी के मुताबिक डेनमार्क में इस नये कोरोना वायरस (Mutated Coronavirus) के  214 केसेस सामने आए हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये नये प्रकार के कोरोना वायरस के सभी मामले, उदबिलाव यानि मिंक से जुड़े हुए हो सकते हैं।

डेनमार्क में मिला नया कोरोना वायरस:

5 नबंवर को डेनमार्क में कोरोना वायरस के 12 मामलों में एक अलग किस्‍म की कोरोना स्‍ट्रेन पाया गयी हैं। इस नये स्ट्रेन के बारे में पता लगने के बाद अलग-अलग तरह की अटकलें लगायी जाने लगी हैं। न्यूज़ एजेंसी रॉयटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के व्यवहार में आए ऐसे बदलाव के बाद डेनमार्क सरकार ने भारी संख्या में मिंक को मारने की योजनाएं बनाना प्रारंभ कर दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मिंक के ज़रिए कोरोना वायरस फैलने की आशंकाएं जतायी जा चुकी हैं। डेनमार्क में कोरोना वायरस के इस प्रकार का पता लगने के बाद इसे वैश्विक आबादी के लिए भी एक खतरे के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या और गम्भीर हो जाएगा कोरोना संक्रमण?

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्‍या स्‍वामीनाथन का कहना है कि, WHO टीम हाई अलर्ट पर है और इस विषय में रिसर्च के लिए एक टीम डेनमार्क भी भेजी गयी है। लेकिन, फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि डेनमार्क में पाए गए कोरोना स्ट्रेन कोविड-19 की जो वैक्सीन बन रही हैं, उन्हें प्रभावहीन साबित कर देगा। इस नयी किस्म के वायरस के असर को समझने में कुछ और समय लगेगा।  स्वामीनाथन ने यह भी कहा कि, मुझे नहीं लगता है कि हमें जल्‍दबाजी में किसी भी नतीजे पर पहुंचना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source