सिर्फ 35 रुपए में मिलेगी कोरोना की ये दवा, हल्के लक्षणों के मरीजों का होगा इलाज

फेविपिराविर ही एक मात्र ऐसी दवा है, जिसे भारत में एंटी-वायरल ट्रीटमेंट के तौर पर कोविड-19 इलाज के लिए अनुमति दी गई है। इस टेबलेट में फेविपिराविर की 200 एमजी की डोज है। दवा के बारे में कहा जा रहा है कि दवा सस्ती होने के कारण इसको लोग आसानी से खरीद सकेंगे, जिससे अधिक से अधिक मरीजों तक यह दवा पहुंच सकेगा।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 5, 2020 3:52 PM IST

Coronavirus Drug : कोरोनावायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैल रहा है। देश में रोजाना कोरोना के हजारों मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि देश में रिकवरी रेट ज्यादा है। कोरोना का इलाज पहले से उपलब्ध दवाओं का इलाज चल रहा है। वहीं, कुछ दिनों पहले डेक्सामेथासोन, फेविपिराविर इत्यादि कई नई दवाइयां भी बाजार में आई है। इन दवाओं से कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अब दवा कंपनी सन फार्मा ने भी कोरोना मरीजों के लिए फ्लूगार्ड नाम नई (Coronavirus Drug) दवा लॉन्च की है।

सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज ने कोरोना मरीजों के लिए मंगलवार को फ्लूगार्ड टैबलेट लॉन्च की है। इस टेबलेट की कीमत भारतीय बाजारों में सिर्फ 35 रुपए है। खबरों के अनुसार, फ्लूगार्ड टेबलेट से कोरोना के हल्के लक्षणों का आसानी से इलाज किया जा सकता है। यह दवा फेविपिराविर (Coronavirus Drug) का ही वर्जन है।

कोरोनाकाल में फेफड़ों को मजबूत करना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये फूड्स

फेविपिराविर ही एक मात्र ऐसी दवा है, जिसे भारत में एंटी-वायरल ट्रीटमेंट के तौर पर कोविड-19 इलाज के लिए अनुमति दी गई है। इस टेबलेट में फेविपिराविर की 200 एमजी की डोज है। दवा के बारे में कहा जा रहा है कि दवा सस्ती होने के कारण इसको लोग आसानी से खरीद सकेंगे, जिससे अधिक से अधिक मरीजों तक यह दवा पहुंच सकेगा।

सन फार्मा कंपनी की सीईओ(इंडिया) कीर्ति गानोरकर के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के मामले काफी तेजी से फैल रहे हैं, ऐसे में लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना के रोगियों के इलाज में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों तक दवा के नए विकल्प होने चाहिए। इस वजह से हम फ्लूगार्ड लॉन्च कर रहे हैं।

इस कंपनी ने दावा किया है कि इस सस्ती दवा से अधिक से अधिक मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। कंपनी के मुताबिक, सन फार्मा स्वास्थ्यकर्मियों और सरकार के साथ मिलकर जल्द से जल्द मरीजों तक इस दवा को उपलब्ध कराएगी।

ICMR ने दी वैज्ञानिकों को शाबाशी, कहा- वैक्सीन बनाने को लेकर सही दिशा में हो रहा है काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source