New Corona Strain in India: भारत में नए कोरोना स्ट्रेन से 4 अन्य लोग पाए गए संक्रमित, कुल संख्या पहुंची 29

New Corona Strain in India: कोरोनावायरस के नए प्रकार को विशेष रूप से डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में पाया गया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 1, 2021 8:10 PM IST

New Corona Strain in India: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोनावायरस के नए प्रकार (New Corona Strain in India) के 4 नए मामले पाए गए हैं, जिससे यहां ब्रिटेन (Britain new corona strain) में पाए गए कोरोना के नए प्रकार की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। सभी को आईसोलेशन में रखा गया है। इन 29 मामलों में से, आठ को दिल्ली में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र में दर्ज किया गया है, दो दिल्ली के सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी में, 10 मामले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज बैंगलोर में दर्ज किया गया है।

भारत में ब्रिटेन में पाए गए नए कोविड स्ट्रेन के 29 मामले

हैदराबाद के सेल्युलर और मॉलिक्युलर बॉयोलॉजी में तीन मामले, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंसेज में पांच और पश्चिम बंगाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स में एक मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को ब्रिटेन से लौटे कुल 6 लोगों को कोरोना के नए प्रकार से पॉजिटिव पाया गया (New Corona Strain in India) है। कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए प्रकार को भारत में पाए जाने का पहला मामला दर्ज हुआ था, जहां अमेरिका के बाद सबसे अधिक मामले पाए गए हैं।

इन देशों में पाए गए हैं कोरोना के नए प्रकार

कोरोनावायरस के नए प्रकार ( New Coronavirus Variant) को विशेष रूप से डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में पाया गया है। 25 नवंबर से 23 दिसंबर की मध्यरात्रि तक, लगभग 33,000 यात्री अमेरिका के विभिन्न भारतीय हवाई अड्डों पर पहुंचे। इन सभी यात्रियों को राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा आरटी-पीसीआर जांच कराया जा रहा है।

Vaccine for New Corona Strain: भारत के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर राघवन का दावा, कोरोना के नये स्ट्रेन के खिलाफ भी कारगर होगी वैक्सीन

New Covid Strain: क्या वर्तमान कोविड वैक्सीन कोरोनावायरस के नए वेरिएंट के लिए उपयोगी है?

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source