
Also Read
Coronavirus Strain In India: कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले वाले वायरस के मुकाबले है 56% अधिक संक्रामक
New Coronavirus Strain Guidelines: जब से ब्रिटेन (Britain) में कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन (Coronavirus new strain) पाया गया है, तब से लोगों के मन में एक बार फिर से डर बैठ गया है। ब्रिटेन में सार्स-सीओवी-2 (SARS-CoV-2) वायरस के नए संस्करण को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है। ये गाइडलाइंस सभी यूके से भारत आने वाले यात्रियों के लिए निर्धारित की गई हैं। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राज्य में कोरोना के इस नए स्ट्रेन (New Coronavirus Strain) को फैलने से रोकने के लिए कुछ निर्देश दिए हैं, पढ़े यहां उन सभी मुख्य प्वाइंट्स को....
1 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR test) जरूर हुआ (New Coronavirus Strain Guidelines) हो।
2 बाहर से आने पर यदि कोई यात्री कोविड-19 संक्रमित पाया जाता है, तो उसे इंस्टीट्यूशनल आइसोलेशन फैसिलिटी (Institutional Isolation Facility) में रखा जाए। इन पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों का सैंपल पुण स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा जाए और वहां जेनोमिक सीक्वेंसिंग (genomic sequencing) करवाया जाए।
3 ब्रिटने में पाया जाने वाला नया कोविड स्ट्रेन (Covid strain) नहीं बल्कि भारत में मौजूद वायरस से ही यदि व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है, तो भारत के ही ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के अनुसार ही इलाज प्रक्रिया को फॉलो किया जाए। अधिक गंभीर नहीं होने पर होम क्वारंटाइन के जरिए इलाज हो।
4 यदि किसी व्यक्ति में टेस्ट (Corona test) के बाद कोरोना का नया स्ट्रेन पाया जाता है, तो मरीज को अलग आइसोलेशन यूनिट में रखा जाएगा। वहां सभी नियमों के अनुसार ही इलाज की प्रक्रिया फॉलो की जाएगी।
5 नए कोरोना स्ट्रेन (Britain New Corona Strain) से संक्रमित होने के बाद व्यक्ति का 14 दिनों के बाद दोबारा से आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। दोबारा से पॉजिटिव आने पर सैंपल तब तक लिया जाएगा, जब तक कि उसके दो नमूनों का टेस्ट नेगेटिव न आ जाए।
6 जिन यात्रियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उन्हें भी होम क्वारंटाइन में रहना होगा। सभी यात्रियों को चेक-इन करने से पहले इस एसओपी (SOP) के बारे में समझाया जाएगा। इस बात को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित एयरलाइंस की होगी।
Union Health Ministry issues Standard Operating Procedure for epidemiological surveillance and response in the context of new variant of SARS-CoV-2 virus detected in the United Kingdom. pic.twitter.com/S1O72rVsdr
— ANI (@ANI) December 22, 2020
1 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व में सामने आए कोरोनावायरस के नए स्वरूप के दृष्टिगत पूरी सावधानी व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों में वायरस का नया स्वरूप सामने आया है, ऐसे देशों से पिछले 15 दिन में प्रदेश में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तथा क्वारंटीन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
2 प्रत्येक जनपद में स्थानीय प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि विदेश से आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से की जाए। कोरोना के नए स्वरूप को ध्यान में रखते हुए विगत 15 दिनों के दौरान प्रदेश में विदेश से आए लोगों की जांच की जाए। इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग को एक हेल्पलाइन नम्बर जारी करने के निर्देश (New Coronavirus Strain Guidelines in hindi) दिए हैं।
3 प्राइवेट लैब्स द्वारा आरटी-पीसीआर की जांच के सम्बन्ध में किसी भी दशा में 700 रुपये प्रति जांच से अधिक की फीस न ली जाए। यदि व्यक्ति का सैम्पल घर से कलेक्ट किया जाता है, तो 900 रुपये का जांच शुल्क लिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
4 प्रदेश सरकार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए इस दिशा में सभी प्रयास निरन्तर जारी रखे जाएं। कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखा जाए। कोविड अस्पतालों में औषधियों, मेडिकल उपकरण तथा ऑक्सीजन की बैकअप सहित सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
5 कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरन्तर जागरूक किए जाने के निर्देश भी दिए हैं। ई-संजीवनी ऐप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसके माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श का लाभ प्राप्त कर सकें।
इनपुट: (IANS Hindi)