
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : May 22, 2022 9:58 AM IST
जहां दुनिया कोरोना महामारी (Corona pandemic) से जूझ रही है, बड़े-बड़े विकसित देश भी इस बीमारी से तहस-नहस हो चुके हैं। वहीं नॉर्थ कोरिया की तरफ से एक और डराने वाली खबर सामने आई है। शनिवार देर शाम को मिली खबरों के मुताबिक नॉर्थ कोरिया ने कहा कि लगभग 2,19,030 लोगों में बुखार के लक्षण पाए गए हैं और यह लगातार पांचवे दिन देखा जा रहा है जब मामलों में 2 लाख से अधिक वृद्धि हुई है। वैसे तो नेता किम जोंग उन कोविड 19 के फैलाव को धीमा करने का दावा करते हैं, लेकिन खबरों की मानें तो अभी भी उत्तर कोरिया में लगभग 2.6 करोड़ ऐसे लोग हैं, जिन्हें कोविड 19 वैक्सीन की खुराक नहीं ली है।
इस रहस्यमयी बुखार से अभी तक लगभग 24 लाख लोग बीमार पड़ चुके हैं और लगभग 66 लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह खबर उत्तर कोरिया की सेंट्रल न्यूज एजेंसी से मिली है। अभी तक इस बुखार के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।
वैसे कोरोना और इस नए अज्ञात बुखार के खतरे को देखते हुए नोर्थ कोरिया में भी सख्ती को बढ़ा दिया है। किम जोंग उन ने देश के शहरों के बीच यात्रा करने से सख्त पाबंदी लगा दी हैं। वहीं राजधानी प्योंगयांग में दवाएं पहुंचाने के लिए हजारों सैनिकों को तैनात कर दिया गया है।
उत्तर कोरिया में रहस्यमयी बुखार तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी किंग का मानना है कि देश में संक्रमण का प्रसार नियंत्रित है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पोलितब्यूरो की एक मीटिंग में कहा कि अभी देश में कोरोना का प्रसार नियंत्रण में है और साथ ही उन्होंने कोरोना संबंधी पाबंदियों पर छूट देने का संकेत भी दिया।