एक बार फिर बढ़ने लगे देश में कोविड के एक्टिव केस, पिछले 24 घंटों में भी देखने को मिला उछाल

Covid 19 in india: देश में कोविड 19 इन्फेक्शन के मामलों में फिर से एक बार वृद्धि देखी जा रही है और जो आंकड़े देखे को मिल रहे हैं, उन्होंने लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। जानें पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना की स्थिति का हाल।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 8, 2024 12:08 PM IST

Covid 19 cases in india: कोविड 19 इन्फेक्शन का खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है, रिपोर्ट्स के मुताबिक रोजाना के आ रहे मामलों में धीरे-धीरे वृद्धि देखी जा रही है, तो बाद में परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकती है। सर्दियों के बढ़ने के साथ-साथ कोविड 19 के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो आने वाले समय के लिए काफी चिंताजनक स्थिति बन सकती है 8 जनवरी 2024 को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में सक्रिय कोरोना इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या 4000 से ऊपर जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए कोरोना से निपटने के लिए उचित एहतियात बरतना बहुत जरूरी है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स दे रहे सलाह

कोविड से निपटने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लगातार लोगों को सलाह दे रहे हैं। लोगों ने मास्क का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है, जबकि हेल्थ एक्सपर्ट्स फिर से मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि तेजी से फैल रहे संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय रहते लोगों ने कोरोना को रोकने के लिए उचित एहतियात नहीं अपनाए तो कोविड की एक और लहर देखने को मिल सकती है।

भारत के कौन से राज्य प्रभावित

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गोवा, बिहार और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में कोरोना के ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। वहीं कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, वेस्ट बंगाल, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा जैसे प्रदेशों में भी कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।

बीते 24 घंटों का हाल

पिछले चौबीस घंटों में कोविड 19 की स्थिति की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कुल 605 मामले देखने को मिले हैं। हालांकि, इससे पिछले दिन के मामलों की बात करें तो सक्रिय मामलों और बीते चौबीस घंटों में आए नए मामलों दोनों के ही आंकड़ों में कमी देखी गई है। हालांकि, फिर भी इसे पूरी तरह से कंट्रोल करने के लिए उचित सावधानियां बरतना जरूरी है।

अगर आपको कोविड 19 से संबंधित किसी भई प्रकार का लक्षण महसूस होता है, तो आपको बिना किसी भी प्रकार की देरी किए एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। साथ ही हल्के से ही लक्षण महसूस होने पर मास्क आदि का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source