प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन और ये 5 लक्षण हो सकते हैं गम्भीर समस्या का संकेत, WHO ने दी इग्नोर ना करने की सलाह

विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 22025) पर WHO द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए कुछ निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें प्रेगनेंसी के दौरान होनेवाली समस्याओं की तऱफ ध्यान देने और डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करने की सलाह दी गयी है। जानिए प्रेगनेंसी मे होनेवाली उन्हीं कॉम्प्लिकेशन्स के बारे में जिन्हें इग्नोर नहीं करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 7, 2025 11:57 PM IST

संयुक्त राष्ट्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से सोमवार को कुछ आंकड़ें जारी किए गए जिसमें बताया गया कि बीते साल (2023) में दुनियाभर में हर दिन 700 प्रेगनेंट महिलाओं की मृत्यु हुई। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जारी किए गए इन आंकड़ों के मुताबिक, इनमें से सभी महिलाएं या तो प्रेगनेंट थीं या बच्चे को जन्म देते समय होने वाली समस्याओं के कारण उनकी जान चली गयी।हालांकि, इस रिपोर्ट में एक पॉजिटिव बात सामने आयी। रिपोर्ट में बताया गया कि, साल 2000 से 2023 के बीच दुनिया भर के देशों में प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले मृत्यु दर में 40 प्रतिशत तक गिरावट भी दर्ज की गयी। रिपोर्ट में 2016 से सुधार की गति काफी धीमी देखी गयी और ऐसा अनुमान रहा कि 2023 में प्रेगनेंसी और लेबर के दौरान होनेवाली कॉम्प्लिकेशन्स ( Complications during labour) के कारण 2 लाख 60 हज़ार महिलाओं की मृत्यु हो गयी।

दुनियाभर में  प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को होती हैं कई समस्याएं

इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा, "भले ही यह रिपोर्ट सकारात्मक है लेकिन, आंकड़ों को देखकर यह समझा जा सकता है कि आज भी दुनियाभर में महिलाओं के लिए सेफ प्रेगनेंसीएक चुनौती से कम नहीं। मैटर्नल मॉर्टैलिटी (maternal mortality ) से जुड़े अधिकांश मामलों में  कॉम्प्लिकेशन्स से बचने और उनका सही उपचार भी उपलब्ध है। ऐसे में प्रेगनेंसी को दौरान महिलाओं को सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराना और उनके लिए सही सपोर्ट उपलब्ध कराना जरूरी है।"

प्रेगनेंट महिलाएं ना करें इन समस्याओं की अनदेखी

WHO की तरफ से महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी गयी है। साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान होने वाली कुछ समस्याओं के दिखते ही सावधान होने की भी सलाह दी गयी है। WHO के अनुसार अगर प्रेगनेंट महिलाओं को ये समस्याएं महसूस हों तो उन्हें बिना देर किए अपने डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए-

    • वेजाइनल ब्लीडिंग
    • पेट में दर्द उठना विशेषकर किसी तरह की चोट लगने के बाद दर्द महसूस हो तो नजरअंदाज ना करें।
    • धुंधला दिखायी देना या रोशनी की तरफ देखने से तकलीफ होना।
    • पैरों में सूजन या अचानक चेहरे की सूजन बढ़ जाना
    • तेज सिरदर्द महसूस होना
    • पेट में बच्चे की हलचल कम होना या बदलाव आना।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source