... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 29, 2018 5:09 PM IST
सोने के गलत तरीके। © Shutterstock.
नींद और सोने के तरीकों का सेहत पर बहुत असर पड़ता है। लेकिन क्या आप कभी अपने सोने के तरीके पर ध्यान देते हैं ? अक्सर लोग नहीं देते हैं, सोने के तरीके पर ध्यान न देने की वजह से कई तरह की समस्याओं से लोग परेशान होते रहते हैं। अगर सोने का बेहतर तरीका हो तो नींद भी ठीक से आती है और हेल्थ भी बेहतर रहता है। हम यहां पर 4 ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं जिसे अक्सर लोग करते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आप सोते वक्त ये गलतियां करते हैं तो उन्हें छोड़ने के लिए अभी से शुरुआत कर दें।
अक्सर लोग तकिया लगाकर सीधे सोते हैं लेकिन इसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी कमजोर हो रही ये नहीं जानते हैं। अगर आप तकिया लगाकर सोते हैं तो आपको बाएं करवट होकर सोना चाहिए। अगर बांए करवट सोते समय ज्यादा देर हो जाय तो दाएं करवट भी सो सकते हैं। और हां अगर आप सीधा सोना चाहते हैं तो तकिया का प्रयोग न करें।
ये भी पढ़ेंः नींद न आने की समस्या को दूर करती है यह आयुर्वेदिक दवा, पहचान व सेवन विधि।
रात में खाना-खाने के बाद जब भी सोएं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपको बाएं करवट सोना है। बाएं करवट सोने से खाने का पाचन बेहतर होता है और गैस जैसी समस्या नहीं होती है। जो लोग दाएं करवट सोते हैं उनको अक्सर पाचन तंत्र की समस्याएं होती रहते हैं।
ये भी पढ़ेंः ठंड के मौसम में वैसलीन का करें इन 6 कामों में उपयोग।
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो पेट के बल सोते हैं लेकिन यह सोने का सबसे बुरा तरीका है। पेट के बल सोने से पाचन तंत्र तो खराब होता ही है साथ में रीढ़ की हड्डी की समस्या भी होने लगती है। पेट के बल सोने से हमेशा बचना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीजः इन नेचुरल तरीकों से कंट्रोल करें शुगर लेवल।
कुछ लोग सोते समय अपने पैर को मोड़कर सोते हैं। जो लोग अपने पैरों को मोड़कर सोते हैं उनके घुटनों में दर्द हो सकता है। अगर आपको पैर को मोड़कर सोने की समस्या है तो आप अपने पैर के बीच में तकिया लगाकर सो सकते हैं, इससे आपको फायदा होगा।