... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : August 18, 2018 12:37 PM IST
बढ़ते काम के बोझ एवं और अन्य परेशानियों के कारण मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है जिससे तनाव की समस्या के साथ कई और तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा भी दिन ब दिन बढ़ रहा है।
क्या कहते हैं आंकड़ें
'सिग्ना 360 वेल-इीइंग' के सर्वे के अनुसार 10 में लगभग 9 भारतीय तनावग्रस्त हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा है कि 3.6 करोड़ भारतीयों में अंदर से घबराहट (एंक्जाइटी) की समस्या है। लेकिन इनमें अधिकांश इसके लिए विशेषज्ञ की मदद नहीं लेते हैं क्योंकि इससे उनके सामाजिक सम्मान को ठेस लगती है और फिर इस इलाज का खर्च भी अधिक है।
यह भी पढ़ें- इस बीमारी से भारतीय बच्चों ने पा ली आजादी
ये दवा करेगी मदद
एस्ट्रॉग्लिया फार्मा नामक कंपनी ने न्यूरोक्लब लांच करने की घोषणा की। कम कीमत पर उपलब्ध प्राकृतिक तत्वों से तैयार ये गोलियां ध्यान केंद्रित नहीं कर पाने, स्मरण क्षमता कमजोर होने जैसी समस्याएं दूर कर मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करेगी। एस्ट्रॉग्लिया फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के न्यूरोक्लब के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी फिलिप मट्र्ज ने कहा कि न्यूरोक्लब कई प्रकार से विद्यार्थियों और कॉर्पोरेट के कार्य प्रदर्शन में सुधार लाएगा। लोग मानिसक कार्य अधिक सक्षमता से करेंगे और ज्यादा खुश, ज्यादा सफल होंगे।
यह भी पढ़ें - निपाह से हुई थी नर्स पत्नी की मौत, पति ने दान की पहली सैलरी
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वाशिंगटन डीसी में कम्पनी के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. श्रीरमण दामोदरन ने बताया, "विडंबना है कि अधिकांश लोग अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते। जबकि यह हमारा सबसे महत्वपूर्ण अंग है। शरीर के अन्य अंगों की किसी समस्या का निदान लोग जानते हैं पर किसी काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाने या बेवजह तनाव होने की समस्या के बावजूद यह नहीं समझते कि इस मानसिक समस्या से अन्य कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।" फिलिप मट्र्ज ने बताया, "आज हर इंसान के काम में तनाव का माहौल और विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दवाब है इसलिए खास कर युवा पीढ़ी के लिए न्यूरोक्लब प्रोडक्ट्स का सेवन करना जरूरी है । सबसे बड़ी बात यह है कि इसके पूर्ण रूप से प्राकृतिक उत्पादों का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं और उनका असर आप जल्द ही महसूस करेंगे।''
चित्रस्रोत :Shutterstock.