
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 2, 2021 4:15 PM IST
नेस्ले कंपनी के एक आंतरिक डॉक्यूमेंट में यह बात कही गई है!
फूड और ड्रिंक्स बनाने वाली दुनिया की नामचीन कंपनियों में शुमार नेस्ले (Nestle) एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह उस कंपनी के प्रोडक्ट ही हैं, दरअसल कंपनी ने खुद यह स्वीकार किया है कि उसके 60% उत्पाद हेल्दी कैटेगरी में नहीं आते हैं और कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट के न्यूट्रीशन वैल्यू को बढ़ाने पर काम कर रही है। इससे पहले भी यह कंपनी अपने फेमस प्रोडक्ट मैगी (Maggi) को लेकर जनता का गुस्सा झेल चुकी है कुछ वर्ष पहले मैगी में लेड होने की खबर के बाद मैगी की बिक्री का ग्राफ काफी हद तक नीचे चला गया था। खबरों के मुताबिक, नेस्ले कंपनी के एक आंतरिक डॉक्यूमेंट में यह बात कही गई है कि उसके 60% उत्पाद स्वास्थ्य के लिहाज से पूरी तरह से खरे नहीं उतरते हैं।
फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के मुताबिक, नेस्ले कंपनी के ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूल और ड्रिंक आइटम स्वास्थ्य और पोषण के मानकों पर खरे उतरने में नाकाम रहे हैं। रिपोर्ट्स में लिखा है, "नेस्ले ने स्वीकार किया है कि उसके 60% से ज्यादा प्रमुख उत्पाद स्वास्थ्य की स्वीकृत परिभाषा को पूर्ण नहीं करते हैं और कुछ उत्पाद कभी भी हल्दी नहीं हो पाएंगे चाहे उनमें कितने भी बदलाव क्यों ना कर दिए जाएं।"
रिपोर्ट में बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम में एनिमल फूड और मेडिकल न्यूट्रिशन के अलावा नेस्ले के केवल 37% उत्पाद जिनमें फूड और बेवरेज शामिल हैं को रेवेन्यू के आधार पर 3.5 से ज्यादा की रेटिंग मिले हैं।
हालांकि कंपनी का कहना है कि वह अपने सभी प्रोडक्ट को स्वास्थ्य के मानकों पर खरा साबित करने की योजना पर काम किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि "हम अपने सभी पोर्टफोलियो पर काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह पोषण और स्वास्थ्य के मानकों पर खरा उतरे; हमने पिछले 2 सालों में प्रोडक्ट्स में शुगर और सोडियम को काफी हद तक कम किया है करीब 14 से 15% सिर्फ पिछले 7 सालों में कम किया गया।"
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.