पिता बनने वाले हैं नील नितिन मुकेश

नील ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए कहा कि वे दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 25, 2018 11:14 AM IST

अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। नील ने सोशल मीडिया वेबसाइट इंस्टाग्राम पर यह खबर शेयर करते हुए कहा कि वे दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।

नील ने एक एनिमेटेड तस्वीर साझा की, जिसमें एक सारस अपने चोंच से एक बच्चे को लटकाए हुए है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, "अब हम तीन हो जाएंगे।"

Now we will be THREE 👶🏼

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on

नील ने 2017 में मुंबई की रहनेवाली रुक्मिणी के साथ शादी की थी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने भी दोबारा माता-पिता बनने की खबर अपने प्रशंसकों को दी थी। अब  बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने भी अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को खुद ही सुना दी है।

स्रोत:IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Instagram/ Neil Nitin mukesh

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source