कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद नीरज चोपड़ा ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत, पिछले कई दिनों से हो रहा था बुखार

मिली जानकारी के अनुसार, नीरज चोपड़ा की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव रही है। (Neeraj Chopra's Corona Test Report is negative)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 15, 2021 1:37 PM IST

Neeraj Chopra's Corona Test Report: टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में गोल्ड मेडल जीतकर देशभर के लोगों का दिल जीतने वाले जैवलिन एथलिट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, नीरज चोपड़ा की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव रही है। (Neeraj Chopra's Corona Test Report is negative in hindi) इस बीच उन्होंने दिल्ली के लाल किले में आयोजित भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया और इससे जुड़े अपने अनुभव ट्वीट कर अपने फैंस के साथ साझा किए।

कई दिनों से था बुखार और थकान

बता दें कि, नीरज चोपड़ा की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें तेज बुखार था। जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नीरज चोपड़ा ने कोरोना टेस्ट भी करवाया। हालांकि, तब भी नीरज की कोविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव ही आयी। हालांकि, नीरज चोपड़ा सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए एहतियातन पब्लिक इवेंट्स में हिस्सा नहीं ले रहे थे। बुखार के चलते ही वह हरियाणा सरकार के सम्मान समारोह में भी हिस्सा नहीं लिया। (Neeraj Chopra Corona Test Report)

मिली जानकारी के अनुसार नीरज चोपड़ा अब ठीक हैं और उनकी कोविड रिपोर्ट भी नेगेटिव आयी है। डॉक्टरों ने नीरज चोपड़ा को आराम करने की सलाह दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि भारत लौटने के बाद लगातार सम्मान समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के कारण थकान और अन्य समस्याएं नीरज चोपड़ा को हो रही थीं।

नीरज ने कहा ओलंपिक में भारत का राष्ट्रगान सुनना एक अद्भुत अनुभव

तकरीबर एक सप्ताह पहले टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंकने की प्रतियोगिता में एथलीट नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने और अपने देश भारत के नाम कर लिया। नीरज ऐसा करने वाले भारत के दूसरे एथलिट हैं। नीरज से पहले शूटर अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) ने व्यक्तिगत रूप से भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता था।  हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले 4 राजपूताना राइफ्लस के सुबेदार नीरज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, टोक्यो में पदक सेरेमनी के बाद जब राष्ट्र गान बजा तो उस समय की भावना शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source