नवरात्रि स्पेशलः समक के चावल की कतली, जानें बनाने का तरीका

हेल्दी फूड के साथ नवरात्रि में अलग तरह के खान-पान से पेट का तंत्र भी बेहतर होता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 14, 2018 12:30 AM IST

नवरात्रि के समय पर व्रत और पूजा-पाठ में लोग व्यस्त रहते हैं। इस पावन पर्व पर हेल्थ का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है। व्रत के समय भी बहुत ही हेल्दी फूड बनाये जा सकते हैं। हेल्दी फूड के साथ नवरात्रि में अलग तरह के खान-पान से पेट का तंत्र भी बेहतर होता है। हम यहां ऐसे ही फूड को लेकर आये हैं जो आपके हेल्द के लिए बेहतर है और फलहार के लिये भी अच्छा है। समक के चावल की कतली, जी यह हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी बेहतर होती है। आइए जानते हैं बनाने का तरीका।

सामग्री

ये भी पढ़ेंः नवरात्रि में आलू से बनाएं फलाहार, वजन भी होगा कम।

बनाने का तरीका 

सबसे पहले समा के चावल को अच्छे से साफ करके धोकर पानी में 2 घंटे के लिए भिगो दीजिए। फिर भीगे हुए चावलों को दही के साथ मिक्सर जार में दरदरा पीस लें। अब एक पैन में तेल गर्म करके जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए। इसके बाद धीमी आंच पर बारीक कटी हरी मिर्च डालकर जरा सा भून लीजिए। अब पैन में दही-चावल का घोल डाल दीजिए। इसे लगातार चलाते रहिए और साथ में 1.5 कप पानी और सेंधा नमक भी डाल दीजिए।

ये भी पढ़ेंः नवरात्रि 2018 : व्रत के नौ दिन तक रहना है फिट तो पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स।

तैयार घोल को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए उबाल आने तक 5-8 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दीजिए। इस मिश्रण में कुटी हुई मूंगफली और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए। एक कन्टेनर घी लगाकर तैयार मिश्रण को कन्टेनर में डाल दीजिए। मिश्रण को 1/2 -¾ इंच की मोटाई में फैला दें और कन्टेनर को ठंडा होने के लिए रख दीजिए। जमे हुए मिश्रण को अपनी पसंद के टुकड़ों में काट लें। स्वाद बढ़ाने के लिए समक कतली को तवे पर घी लगा कर सेक लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source