Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें व्रत में बेहतर खानपान का डायट प्लान

रुजुता डायट चार्ट शेयर करते हुए लिखती हैं कि यह व्रत उन महिलाओं को शक्ति प्रदान करता है जो शारिरिक रूप से मजबूत नहीं हैं।

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें व्रत में बेहतर खानपान का डायट प्लान
रुजुता दिवेकर का सुझाया व्रत का स्पेशल डायट प्लान। © twitter.com/RujutaDiwekar

Written by akhilesh dwivedi |Updated : October 15, 2018 8:24 PM IST

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का नाम कौन नहीं जानता। रुजुता दिवेकर करीना कपूर से लेकर फिल्म जगत के ज्यादातर स्टार्स को डायट प्लान बताती हैं। व्रत में कैसा खान-पान हो उनके द्वारा बताया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में हिंदू धर्म का सबसे पवित्र व्रत नवरात्रि चल रही है। देश में बहुत ज्यादा संख्या में लोग यह व्रत रहते हैं। नवरात्रि में किसी भी प्रकार के अन्न को खाना मना होता है। जब इंसान अन्न न खा रहा हो तो हेल्थ का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी को देखते हुए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर व्रत का डाइट चार्ट शेयर किया है। रुजुता दिवेकर ने डायट चार्ट में लिस्ट बनाकर बताया है कि नवरात्रि में क्या खाना चाहिए।

रुजुता दिवेकर ने इस डायट चार्ट में कुट्टू का आटा, राजगीरा और साबुदाना को प्रमुखता से जगह दी है। रुजुता ने डायट चार्ट शेयर करते हुए नवरात्रि का धार्मिक और पौष्टिक महत्व को भी विस्तार से समझाया है। रजुता डायट चार्ट शेयर करते हुए लिखती हैं कि यह व्रत उन महिलाओं को शक्ति प्रदान करता है जो शारिरिक रूप से मजबूत नहीं हैं। रजुता नें नवरात्रि व्रत के महत्व को बताते हुए कहा है कि यह शरीर के न्यरो-ट्रांसमीटर और हार्मोनल स्तर को भी बेहतर बनाता है। रजुता नें आगे कहा है कि यह परिवार को यह बताने के लिए भी है कि महिलाओं का स्वस्थ्य होना  परिवार, समाज और देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है। रजुता ने डायट चार्ट के बारे में कहा कि उनके द्वारा सुझाये गये फूड देश के किसी भी कोने में मिल सकते हैं।

View this post on Instagram

An eating plan for Navratri - It’s the time of the year when the end of Pitru paksha leads to the beginning of Navratri. Both, in their own way, are a means that use food or anna as a learning tool. Pitru Paksha is about charity and offering food to the ancestors who no longer live in their bodies and in the realm of our world. And Navratri, amongst many other things, is about staying disciplined with food to help nurture the creative and the feminine principle in our physical bodies. Navratri is of special significance to women as they are live expressions of the Divine mother. I believe it is our cultural or the Vedantic way of “feminism”, both fearless and joyful, in harmony with the dance of life. In a way, it teaches us that as women we must celebrate our lives every moment, and in every role we take up. Whether we choose to express ourselves as forms of Annapurna, Saraswati, Lakshmi, Durga, Kali, we are all beautiful. The food is “restricted” as a method of disciplining the senses. Nutritionally, it empowers the women with nutrients that make them not just physically stronger but helps bring about a balance at the neuro-transmitter and hormonal level too. It’s a “religious” method of teaching families that good physical health of the women and girls is of paramount importance to the wellbeing of communities and societies. It guides us to look after, nurture and create opportunities for women to express themselves freely versus suffocating them under the guise of “culture”, sabhyata or sanskriti. This is a rough food plan but please make alterations to it based on the region you come from and according to what your grandmom approves :-) #navratri #eatlocal

A post shared by Rujuta Diwekar (@rujuta.diwekar) on

Also Read

More News

इस डायट चार्ट में रुजुता ने बताया है कि सुबह उठने से बाद पानी पिएं। इसके बाद फल और मेवों का सेवन करें। इसके अलावा सिंघाड़े के पकौड़े, साबूदाना खिचड़ी, स्‍वीट पोटैटो के साथ दही, आलू की खीर, चना पूरी और शीरा इसे आप ब्रेकफास्‍ट पर ले सकते है। वह लंच के समय कुट्टू के आटा की रोटी, आलू की सब्जी, मखाने की सब्जी या फिर कुट्टू की कढ़ी के साथ सामो चावल आदि। डिनर पर सामो चावल के साथ दही, झंगोरा खीर, पनीर की सब्‍जी, कुट्टू के आटे की रोटी।

इस डायट चार्ट के फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस बारें में रुजुता का कहना है कि इस डाइट का सेवन करने से तुरंत आपको हार्मोंस बैलेंस हो जाएगा। इसके साथ आपकी स्किन साफ और बाल सही होगे। आपको पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा। इसके साथ ही आपका मूड सही रहेगा।

About the Author

... Read More