Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नवरात्रि में आलू से बनाएं फलाहार, वजन भी होगा कम

ज्यादातर लोगों के बीच यह धारणा है कि आलू खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक आलू की वजह से वजन नहीं बढ़ता, बल्कि आप इससे अपना वजन कम भी कर सकते हैं।

नवरात्रि में आलू से बनाएं फलाहार, वजन भी होगा कम
आलू से बनाएं नवरात्र में ये स्पेशल फलाहार। © Shutterstock

Written by akhilesh dwivedi |Published : October 11, 2018 6:23 PM IST

नवरात्र में जो लोग नौ दिनों का उपवास रखते हैं । उसी दौरान यह भी चर्चा होती है कि इस प्रकार के नौ दिनों के व्रत में सही आहार के जरिए वजन को कम कैसे किया जा सकता है। इस दौरान मोटापा को घटाने की कवायद की जा सकती है। दरअसल नवरात्र में लोग आलू को उबालकर और भूनकर खाते हैं। कुछ लोग स्वाद के लिए सेंधा नमक भी मिलाते हैं। ज्यादातर लोगों के बीच यह धारणा है कि आलू खाने से वजन बढ़ता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक आलू की वजह से वजन नहीं बढ़ता, बल्कि आप इससे अपना वजन कम भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः नवरात्रि 2018: डायबिटीज के मरीज रखें व्रत में इन बातों का ख्याल, बनी रहेगी सेहत।

आलू के छिलके में फाइबर पाया जाता है जिसकी वजह से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ दिल को भी मजबूत बनाने का काम बखूबी करता है। नवरात्र के मौके पर आलू का सेवन कर अपना वजन कम कर सकते हैं बशर्ते आपको कुछ नियमों को अपनाना होगा। आलू को डायट में शामिल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप इसे फ्राई करके यानी तलकर नहीं खाएं। इस प्रकार के आहार से आपका वजन बढ़ने लगता है।

Also Read

More News

ये भी पढ़ेंः नवरात्रि में खाए जाने वाले कुट्टू के आटे के फायदे जानते हैं आप ?

आप चिली पोटैटो, फ्राइज और चिप्स खाने की जगह पर आलू को छिलके के साथ खाएं। क्योंकि आलू के छिलके में फाइबर होता है जिससे आपका पाचन तंत्र को लाभ होता है। आलू को छिल्के केे साथ खाने से आपको उसका पूरा लाभ मिलता है। आलू में विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिन खाद्य पदार्थों में विटामिन-सी और पोटैशियम मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक बढ़ाने में मदद करता है। इससे आपका वजन घटने लगता है। शरीर की चर्बी घटने लगती है। बाजार में मिलनेवाले हमेशा नए आलू का प्रयोग करें। इससे आपको ज्यादा लाभ होगा।

आलू कैसे करता है काम 

  • आलू में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है।
  • आलू के जूस का सेवन वजन को कम करता है।
  • आलू कम कैलारी से भरपूर एनर्जी वाला खाद्य पदार्थ है।
  • आलू संतुलित पोषक तत्वों से युक्त होता है।
  • आलू और दही में कैलोरी कम मात्रा में होती है इसकी वजह से वजन नहीं बढ़ता है।
  • आलू में कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे हमारा पाचनतंत्र ठीक रहता है।
  • आलू में मौजूद विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हैं।
  • Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More