Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कुपोषण मिटाने के लिए मिड डे मील में बांटे जाएंगे अंडे, जानें अंड़ो से मिलते हैं कौन-से पोषक तत्व

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2020 (Nutrition Week 2020) के तहत मध्य प्रदेश में एक विशेष कार्यक्रम चलाने की घोषणा की गयी है। मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि, उनके विभाग का लक्ष्य बच्चों को कुपोषण से  बचाना है। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों से अंडा और फल बांटे जाएंगे। अंडे का विकल्प रहेगा।

कुपोषण मिटाने के लिए मिड डे मील में बांटे जाएंगे अंडे, जानें अंड़ो से मिलते हैं कौन-से पोषक तत्व

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 6, 2020 6:06 PM IST

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2020 (Nutrition Week 2020) के तहत मध्य प्रदेश में एक विशेष कार्यक्रम चलाने की घोषणा की गयी है। मध्य प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा है कि, उनके विभाग का लक्ष्य बच्चों को कुपोषण से  बचाना है। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों से अंडा और फल बांटे जाएंगे। हालांकि, अंडे का विकल्प रहेगा। उन्होंने कहा कि उनका विभाग बच्चों से कुपोषण को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।  इसलिए कुपोषण की समस्या से बच्चों को बचाने के लिए स्थानीय स्तर पर उन बच्चों को अंड़े बाटे जाएंगे जिनके परिवार में अंडे का सेवन किया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत अंडे के अलावा सेब और केला जैसे पौष्टिक फलों का भी वितरण किया जाएगा।

क्यो है अंड़ा बच्चों के लिए एक पौष्टिक फूड:

अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत माना  जाता है। इसके सेवन से बच्चों को तुरंत एनर्जी मिलती है। प्रोटीन के सेवन से पेट भरता है, जिससे बच्चों को बहुत देर तक भूख नहीं लगती। अंडों के सेवन से  ब्रेन पॉवर बढ़ने में मदद होती है। अंडा में कोलिन नामक तत्व भी होता है, जो ब्रेन के विकास और फंक्शन में काम करता है। जैसा कि, अंडों को आसानी से हर प्रकार की डिश में शामिल किया जा सकता है। ऑमलेट, सलाद, करी और एग रोल जैसे तरीकों से आप उन्हें अंडें का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

अंडा खाने के फायदे

  • मसल्स ग्रोथ:  अंडे से मिलने वाला हाई क्वालिटी प्रोटीन मसल्स का  विकास, सेल्स रिपोयर और शरीर के सभी अंगों के ठीक ढंग से काम करने में मदद करता है।
  • आंखों की रोशनी बढ़ती है:  अंडे में ज़िंक, आयरन, विटामिन ए, बी और डी, राइबोफअलेविन, कैल्शियम, फास्फोरस, ल्यूटेन जैसे तत्व होते हैं जो, आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं।
  • लो फैट फूड: एक अंडे में सिर्फ 5 ग्राम फैट और 85 कैलोरी होती हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट नहीं होता। इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स मांसपेशियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।