... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 17, 2019 8:50 PM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य (healthcare sector in india) और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, "एनएचएम राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन, विचारों, नवाचारों और ज्ञान को साझा करने का का उत्सव है और हम सभी को इन्हें फिर से अपनाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम कम से कम उनमें से कुछ को लागू करें।" (healthcare sector in india)
डॉ. हर्ष वर्धन ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी, गुजरात के उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री नितिनभाई रतिलाल पटेल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विनोद के पॉल के साथ अच्छे, प्रतिकारक व्यवहार और नवाचारों पर छठे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
शिखर सम्मेलन को नए विचारों, और अभिव्यक्ति का आधार बताते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा “राज्य सरकारों, गैर-सरकारी संगठनों, स्वास्थ्य देखभाल संगठनों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपस में जानकारी साझा करने को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय के प्रयास जारी हैं ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य के अति महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सामंजस्य स्थापित किया जा सके।”
डॉ. हर्षवर्धन ने सुझाव दिया कि राष्ट्रीय एनएचएम शिखर सम्मेलन के समान ही, राज्य भी जिलों के भीतर ज्ञान साझा करने के लिए राज्य / क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित कर सकते हैं। "राष्ट्रीय ज्ञान और विचारों को राज्य / क्षेत्रीय सम्मेलनों के माध्यम से जिला स्तर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाए।" उन्होंने कहा कि बेहतरीन कार्यप्रणाली को प्रस्तुत करने के अलावा, राज्यों को अन्य राज्यों की बेहतरीन कार्यप्रणालियों का अनुकरण करना चाहिए।
डॉ. हर्षवर्धन ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान आयुष्मान भारत, टेलीमेडिसिन, एनएचपी 2017, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
यह भी पढ़ें- प्रेगनेंसी के बाद करना है हेल्दी वेट लॉस, तो फॉलो करें ये वेट लॉस टिप्स।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लाभार्थियों तक पहुंचने और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “शिखर सम्मेलन ने ज्ञान और अनुभवों को साझा करने के लिए एक बहुमूल्य मंच प्रदान किया है। यह हमारे स्वास्थ्य संबंधी नतीजों को पूरा करने में बहुत योगदान देगा।” उन्होंने आयुष सेवाओं सहित निवारक, प्रोत्साहन, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए की गई पहलों पर भी प्रकाश डाला।
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), डॉ. विनोद के. पॉल ने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवा में अधिक प्रगति के लिए प्रणाली स्तर के बदलाव के महत्व पर जोर दिया और आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा के लिए एनएचएम को अच्छा कार्यक्रम करार दिया।
यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर मेंटेन करने के साथ डायजेशन और मॉर्निंग सिकनेस से भी आराम दिलाता है आंवला।