विश्व जल दिवस: प्रधान मंत्री ने 'जल शक्ति' के महत्व के बारे में बात की !

मोदी ने कहा, "जब पानी को संरक्षित किया जाता है तो इससे हमारे शहरों, गांवों और किसानों को बहुत लाभ मिलता है।"

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 22, 2018 4:10 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विश्व जल दिवस के मौके पर 'जल शक्ति' के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा पानी के संरक्षण से शहरों, गांवों और किसानों को अपार लाभ मिलता है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, "विश्व जल दिवस जल शक्ति के महत्व को रेखांकित करने और जल संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का दिन है।"

मोदी ने कहा, "जब पानी को संरक्षित किया जाता है तो इससे हमारे शहरों, गांवों और किसानों को बहुत लाभ मिलता है।"

आध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर ने भी लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया।

लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.