... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 17, 2022 9:14 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. 17 सितंबर 1950 को जन्मे नरेंद्र मोदी 72वां जन्मदिन है. नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आप उनकी फिटनेस और डाइट पर ध्यान जरूर दें. क्योंकि इस उम्र में भी नरेंद्र मोदी फिटनेस के इंडियन आईकॉन बने हुए है. हाल ही में उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट भी चलाया है. नरेंद्र मोदी के बारे में आप तमाम मीडिया रिपोर्ट्स पढ़ते हैं लेकिन क्या आपने यह भी पढ़ा है कि नरेंद्र मोदी की आज तबियत खराब है ? नहीं सुना होगा, क्योंकि अभी तक की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद बीमार ही नहीं हुए हैं.
अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य व ऊर्जा का राज क्या है ? इस बारे में जब किसी फिटनेस एक्सपर्ट्स से बात करें तो उनका मानना है कि उनकी ऊर्जा का मुख्य स्रोत बेहतर खान-पान के साथ एक्टिव लाइफस्टाइल है. नरेंद्र मोदी के खान-पान की आदत की बात करें तो वो शुद्ध शाकाहारी डाइट लेते हैं.
किसी भी इंसान के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या और आदर्श जीवनशैली/लाइफस्टाइल का विशेष महत्व होता है. नरेंद्रमोदी के बारे में एक बात हमेशा से चर्चा में रहती है के वो सुबह 5 बजे हमेशा उठ जाते हैं. सुबह उठने के बाद योग और ध्यान जरूर करते हैं. नरेंद्र मोदी योग के विभिन्न आसन के बारे में सोशल साइट्स के माध्यम से लोगों को बताते भी रहते हैं.
शाकाहारी होने के नाते प्रधानमंत्री संतुलित भोजन करते हैं, जो ऊर्जा के साथ पोषण देने का भी काम करे. गुजरात में जन्में नरेंद्र मोदी को गुजराती खाना बहुत पसंद है. गुजराती खाने की खास बात यह होती है कि वह बहुत ही आसानी से पचने वाले होते हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ्य आहार लेते हैं. हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए नाश्ते में सबसे ज्यादा पोहा और खिचड़ी को महत्व देते हैं. ऐसा वो साक्षात्कार में भी कह चुके हैं. उनका सबसे पसंदीदा खाना खिचड़ी है. इसके अलावा वो उपमा, खाकरा और अदरक वाली चाय नाश्ते में जरूर शामिल करते हैं.
भारतीय खान-पान उनके मुख्य भोजन में शामिल हैं. दाल, चावल, सब्जी, रोटी और दही उनका दोपहर का आहार रहता है. अगर वो किसी कार्यक्रम में बाहर हैं तो दोपहर के खाने में फल या फ्रूट सलाद का सेवन करते हैं.
बेहतर नींद और पाचन तंत्र अच्छा रहे इसके लिए नरेंद्र मोदी रात में बहुत हल्का खाना खाते हैं. रात के खाने में ज्यादातर गुजराती खिचड़ी खाते हैं. इसके अलावा दाल, सब्जी और भाकरी भी अन्य दिनों में शामिल करते हैं.
शरीर को अंदर से साफ करने के लिए व्रत या उपवास सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. मोदी साल में 9 दिन लगातार व्रत रहते हैं. नवरात्र में 9 दिन व्रत रहते समय नरेंद्र मोदी सिर्फ नींबू पानी का सेवन करते हैं. नींबू पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है.
बेहतर जीवशैली के साथ नरेन्द्र मोदी रोजाना योग करते हैं. योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से खुद की ऊर्जा को बनाये रखते हैं. इसके अलावा रोजाना योग करने से कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं.
इस योगासन से ठीक होगी रीढ़ के हड्डी की तकलीफ, पाचन भी रहेगा ठीक.