Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

CDC का दावा,एन 95, केएन 95 मास्क कोविड के खिलाफ पूरी तरह कारगर

सीडीसी अनुमानों के मुताबिक, कपड़े से बने मास्क के पहनने से पॉजिटविटी परीक्षण की संभावना 56 प्रतिशत कम पाई गई है।

CDC का दावा,एन 95, केएन 95 मास्क कोविड के खिलाफ पूरी तरह कारगर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 6, 2022 9:56 AM IST

बेहतर गुणवत्ता युक्त एन 95 और केएन95 मास्क कोरोना संक्रमण से बचाव का बेहतर उपाय हैं लेकिन घरों के भीतर किसी भी तरह का मास्क संक्रामक रोगों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र (यूएससीडीसी) ने यह जानकारी दी है। शोध संस्थान ने शुक्रवार को जारी अपनी साप्ताहिक मॉर्बिडिटी एंड मोरटेलिटी रिपोर्ट में कहा है कि,

  • एन 95 और केएन95 मास्क के अलावा सर्जिकल मास्क भी बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
  • सार्वजनिक स्थानों के भीतर सर्जिकल मास्क पॉजिटविटी परीक्षण की संभावना को 66 प्रतिशत तक कम कर देते हैं, लेकिन एन 95 और केएन 95 मास्क संक्रमण के जोखिम को 83 प्रतिशत तक कम कर देते हैं। इनका इस्तेमाल अक्सर चिकित्सा पेशेवरों द्वारा किया जाता है।
  • वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि सीडीसी अनुमानों के मुताबिक, कपड़े से बने मास्क के पहनने से पॉजिटविटी परीक्षण की संभावना 56 प्रतिशत कम पाई गई है।

सीडीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ये आंकड़ें आम जनता के बीच सार्स कोव 2 संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए लगातार फेस मास्क या रेस्पिरेटर पहनने के महत्व को दर्शाते हैं। यह शोध अमेरिका में ओमिक्रोन वेरिएंट के आने से पहले कैलिफोर्निया के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 फरवरी से 1 दिसंबर, 2021 के बीच किया गया था । रिपोर्ट में कहा गया है कि मास्क पहनने के फायदे पर्याप्त पाए गए।

वर्जीनिया टेक में वायुजनित विषाणु संक्र मण विशेषज्ञ लिन्से सी. मारर ने कहा, इससे पता चलता है कि अगर आप ध्यान देते हैं और एक अच्छा मास्क हर समय पहनते हैं, तो आपके कोविड -19 संक्रमण का जोखिम काफी कम है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

(आईएएनएस)