
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 3, 2020 6:39 PM IST
कोरोनावायरस के बाद इथियोपिया में फैला इस रहस्यमय बीमारी का खतरा, बुखार होने से पहले सूज जाता है शरीर।
Mysterious Disease in Ethiopia in Hindi: चीन के युहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप देखते ही देखते पूरी दुनिया में फैल गया। कल, भारत में भी इसके दो पॉजिटिव मामले पाए गए। एक तरफ जहां लोग इस वायरस से डरे और घरबारए हुए हैं, तो वहीं एक दूसरा वायरस अफ्रीका के देश इथियोपिया (ethiopia) में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो इस रहस्यमयी वायरस (mysterious virus) की चपेट में आकर लोगों को अजीब से बीमारी हो रही है।
इस रहस्यमयी बीमारी (mysterious disease) के कारण भी लोगों की मौत हो रही है। इस वायरस के संक्रमण होने से नाक और मुंह से खून निकलने लगता है। पीड़ित व्यक्ति की आंखें पीली हो जाती हैं। और यह मृत्यु का कारण बनता है। वहां की स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इथियोपिया के सोमाली में इस बीमारी से अब तक लगभग 15 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, आंकड़ों की अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रहस्यमयी बीमारी वहां स्थित चीनी तेल ड्रिलिंग से निकलने वाले विषाक्त पदार्थ या टॉक्सिक वेस्ट के कारण हुई है। इसका असर सबसे ज्यादा सोमाली के नजदीक एक गांव में देखने को मिल रहा है, क्योंकि गांव के पास ही एक गैस परियोजना है। इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की आंखें पीली हो जाती हैं। पूरे शरीर में सूजन होता है और फिर बुखार आ जाता है। देखते ही देखते पीड़ित व्यक्ति की नाक और मुंह से खून निकलने लगता है। इससे लोगों की मृत्यु हो जा रही है।
इसके साथ ही इस अज्ञात रोग के अन्य लक्षणों में हथेलियां पीली हो जाना, भूख ना लगना और नींद न आना भी शामिल हैं. वहीं अब तक अधिकारियों ने इथियोपिया क्षेत्र में स्वास्थ्य और पर्यावरण संकट के आरोपों से साफ़ इनकार किया है. हालांकि, यह किस किस्म की बीमारी है और इसके पीछे वजह क्या है इसका बात को लेकर अभी कुछ भी साफ़ नहीं हो पाया है.